On April 21, 2024
City:
रूद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने रविवर को देहरादून में भाजपा का दामन थाम लिया। रेनू गंगवार और सुरेश गंगवार ने पिछले दिनों कांग्रेस पदाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। बता दें जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और सुरेश गंगवार ने पिछले दिनों कांग्रेस से त्यागपत्र देते हुए कहा कि पार्टी में उनकी उपेक्षा की जा रही है, हालाकि इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया था कि सुरेश गंगवार और रेनू गंगवार को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। रेनू गंगवार और सुरेश गंगवार के कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे थे। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया।