- बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
- धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
- धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
- जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
- भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
- शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
- उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
- एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
Author: उत्तराखंड सत्य
रूद्रपुर। आज के बदलते समय में शोक सभाओं का आयोजन दुःख बांटने और मृतक के परिवार को सांत्वना देने के पवित्र उद्देश्य से भटकता जा रहा है। यह दुःखपूर्ण अवसर अब भव्य आयोजन में तब्दील हो चुका है, जिसमें संवेदना की जगह प्रदर्शन की प्रवृत्ति अधिक दिखाई देती है। बड़े-बड़े मंडप सजाए जाते हैं, सफेद पर्दे, कालीन बिछाए जाते हैं या फिर महंगे बैंक्वेट हॉल में भव्य सभा का आयोजन किया जाता है। वातावरण ऐसा बनता है मानो कोई उत्सव हो रहा हो, जबकि वास्तविकता तो विपरीत होती है। शोक सभा में मृतक का बड़ा फोटो सजाकर स्टेज पर रखा…
सभी जिलों में वृद्धा आश्रम खोलने का ऐलान, दिव्यांग शादी अनुदान पचास हजार, छात्रवृत्ति की आयु सीमा खत्म उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील नेतृत्व शैली और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में वृद्धा आश्रम खोले जाएंगे ताकि बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का सहारा मिल सके। साथ ही दिव्यांगों से शादी करने पर दी जाने वाली अनुदान राशि को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार…
देहरादून। लगातार हो रही भारी बारिश ने उत्तराखंड को एक बार फिर आपदा की मार झेलने पर मजबूर कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रें तक बारिश और भूस्खलन ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अगस्त महीने में उत्तरकाशी, चमोली और पौड़ी जिलों में सबसे अधिक तबाही देखने को मिली, वहीं मैदानों में जलभराव की समस्या ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। इस बीच प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग ने नुकसान का विस्तृत आकलन करते हुए केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग की है।रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मानसून के दौरान विभिन्न विभागों को अब तक 1941-15…
लगातार चुनावी हार के बावजूद नहीं थम रही अंदरूनी कलह उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर भारतीय जनता पार्टी जहां मिशन 2027 को साधने के लिए जमीनी स्तर पर पूरी ताकत झोंक चुकी है, वहीं कांग्रेस आज भी गुटबाजी की दलदल से उबरने को तैयार नहीं दिख रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व बार-बार अपील कर रहा है, सृजन अभियान जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही तस्वीर पेश कर रहे हैं। रुद्रपुर में गुरुवार को इसका नजारा उस समय देखने को मिला जब कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान बैठक एकाएक अखाड़े में…
एआई आधारित हाईटेक एनपीआर कैमरों से होगा ट्रैफ़िक नियंत्रण उत्तराखण्ड सत्य, रूद्रपुर हाल ही में इंदौर दौरे से लौटे महापौर विकास शर्मा ने इंदौर की तर्ज पर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं। इसी के तहत बुधवार को महापौर ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ बैठक करके शहर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने के लिए रूपरेखा तैयार की। इस दौरान तय किया गया कि स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर काम करेंगे। इसके तहत शहर में एआई तकनीक पर आधारित हाईटैक एनपीआर कैमरे लगाये जायेंगे। इस नई…
सतना हॉफ मैराथन के आयोजन पर साझा की जानकारी सतना। पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. मिश्र ने अपनी नवीनतम पुस्तक ‘सम्मिधा’ नड्डा को भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान डॉ. मिश्र ने आगामी 7 सितंबर 2025 को सतना में आयोजित होने वाली हॉफ मैराथन की विस्तृत जानकारी भी नड्डा को दी। उन्होंने बताया कि यह हॉफ मैराथन न केवल खेल भावना और स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि युवाओं…
– वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ भूमिपूजन – सतना हाफ मैराथन का प्रोमो जारी – संगम न्यूज़ चैनल पर होगा सीधा प्रसारणः डॉ राकेश मिश्र सतना । पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के द्वारा आयोजित सतना हाफ मैराथन 2025 षष्टम संस्करण आगामी 7 सितंबर को प्रातः 6 बजे शासकीय उत्कृष्ट वेंकट क्रमांक एक खेल परिसर धवारी में आयोजित होगा। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं एवं सतना हाफ मैराथन- 2025 के संयोजक रविशंकर द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ भूमिपूजन किया गया जिसमें मैदान व्यवस्था की तैयारियों का श्रीगणेश किया गया। विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकों एवं सेवा…
रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान रूद्रपुर महानगर की विभिन्न विकास योजनाओं और नागरिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर की मांग पर मुख्यमंत्री ने करोड़ों की विकास योजनाओं पर सहमति जताई और शीघ्र इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का आश्वासन दिया। महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री का ध्यान शासन स्तर पर लंबित पड़ी योजनाओं की ओर आकर्षित किया। इस दौरान उन्होंने फाजलपुर स्थित इंटिग्रेटेड सॉलिड वेस्ट प्लांट के विस्तार के लिए नगर निगम को 10 एकड़ अतिरिक्त भूमि आवंटित किए जाने की मांग…
धराली, थराली और पौड़ी के जख्मों से लिया सबक, धामी सरकार संवेदनशील व व्यावहारिक नीति पर कर रही मंथन उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं के गहरे जख्म झेल रहा है। कभी बादल फटने की विभीषिका, कभी भूस्खलन तो कभी नदियों का प्रचंड उफान। पहाड़ों की ये त्रसदियां हर बार सैकड़ों परिवारों को बेघर करती हैं और जीवनयापन की जड़ों को हिला देती हैं। हाल ही में उत्तरकाशी के धराली और स्यानाचट्टðी, चमोली के थराली और पौड़ी के कुछ गांवों में आई आपदाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इन हालातों ने सरकार को एक बार फिर यह…
दिल्ली में मंथन के बाद फाइनल लिस्ट तैयार,सरकार में भी बदलाव के आसार उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून उत्तराखंड की सियासत आने वाले दिनों में बड़े बदलाव की गवाह बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करने को तैयार है। राजनीतिक उठापटक और तेज होती चर्चाओं के बीच अब साफ संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा इसी सप्ताह नई टीम का ऐलान कर देगी। संगठन की ओर से फाइनल लिस्ट तैयार हो चुकी है, सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। बीते दिनों दिल्ली में हुई पार्टी की हाई लेवल बैठक इस दिशा में अहम मानी जा…
