नई दिल्ली। दिल्ली बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राकेश मिश्र एएसबीसी एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 22 मई को कोलंबो (श्रीलंका) जायेंगे। जानकारी देते हुए डा. राकेश मिश्र ने बताया कि यह टूर्नामेंट कोलंबो के सुगाथादासा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। 22-23 मई को फाइनल मुक़ाबले में भारत के 19 बाक्सर (6 पुरूष और 13 महिला) पहुंच गये हैं। जिनका हौंसला बढ़ाने के लिए दिल्ली बॉक्सिंग एसोसिएशन की टीम 22 मई को कोलंबो पहुंचेगी। डा. राकेश मिश्र ने कहा मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट हमारे खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर होगा तथा भारत की विजय पताका फहराएगा ।
Trending
- साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
- एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
- चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
- भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
- बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
- उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
- चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
- 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

