ऊधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में IPS अधिकारी मणिकांत मिश्रा की फिर वापसी हुई है। उनकी पुनः नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में USTV Rudrapur परिवार की ओर से भी उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर USTV Rudrapur के संपादक अजय चड्ढा एवं उप-संपादक अनुभव सक्सेना ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और दोबारा ऊधम सिंह नगर जिले की कमान संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
SSP मणिकांत मिश्रा ने की USTV Rudrapur की सराहना
शिष्टाचार भेंट के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने USTV Rudrapur के समाचारों और पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि वह USTV Rudrapur की खबरों को बारीकी से देखते और फॉलो करते हैं। उन्होंने स्थानीय खबरों को प्रमुखता से सामने लाने के प्रयासों की सराहना की।
साथ ही उन्होंने USTV Rudrapur के संपादक अजय चड्ढा एवं उप-संपादक अनुभव सक्सेना को उनके पत्रकारिता के सफर और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। यह मुलाकात USTV Rudrapur की टीम के लिए विशेष उत्साह और प्रोत्साहन का अवसर रही।
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से बनाई पहचान
उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2015 बैच के IPS अधिकारी मणिकांत मिश्रा को नवंबर 2026 में एक बार फिर ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले फरवरी 2026 में हुए प्रशासनिक फेरबदल के दौरान उनका तबादला कर दिया गया था।
अपने पिछले कार्यकाल के दौरान मणिकांत मिश्रा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा में रहे। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाई गई ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ जैसी मुहिम ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके सख्त पुलिसिंग अंदाज को लेकर जिले में उनकी अलग पहचान बनी।
नशे के खिलाफ अभियान और बेहतर पुलिसिंग से जुड़ी उम्मीदें
मणिकांत मिश्रा की पहचान नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने वाले पुलिस अधिकारियों में रही है। नशे के खिलाफ कार्रवाई और युवाओं को नशे से दूर रखने के अभियानों को लेकर भी उनसे काफी उम्मीदें जुड़ी हैं।
ऊधम सिंह नगर जिला अपराध, नशे के अवैध कारोबार और कानून व्यवस्था से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करता रहा है। ऐसे में मणिकांत मिश्रा की दोबारा तैनाती से जिले में अपराध नियंत्रण, नशे के कारोबार पर अंकुश और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है।
USTV Rudrapur परिवार ने की सुखद एवं सफल कार्यकाल की कामना
सम्मान के दौरान संपादक अजय चड्ढा एवं उप-संपादक अनुभव सक्सेना ने SSP मणिकांत मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि बाबा भोलेनाथ एवं बाबा नीम करौली महाराज की कृपा दृष्टि उन पर सदैव बनी रहे। वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सफलता के साथ करें तथा ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने में सफल हों।
USTV Rudrapur परिवार की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा को पुनः ऊधम सिंह नगर जिले की कमान संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।



