राज्यसभा सांसद निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य के पहली बार रुद्रपुर नगर निगम पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा के साथ नगर निगम के सम्मानित पदाधिकारियों, पार्षदगणों एवं नगर निगम परिवार के सदस्यों ने दिनेश आर्य का स्वागत किया। सभी ने उन्हें राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महापौर विकास शर्मा ने दिनेश आर्य को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। दिनेश आर्य के नगर निगम में प्रथम आगमन पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम परिवार ने उनका अभिनंदन किया।
USTV Rudrapur पर पढ़िए रुद्रपुर और उत्तराखंड की प्रमुख खबरें।


