रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर 2026 को ऊधम सिंह नगर पुलिस ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जनपद पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और शहीदों के बलिदान को याद किया।
पुलिस स्मृति दिवस उन पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
इस अवसर पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अमर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र का गौरव बताया।
अमर शहीदों का बलिदान, राष्ट्र का अभिमान!


