Close Menu
    What's Hot

    उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

    March 2, 2026

    विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’

    March 2, 2026

    भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

    March 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप
    • विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’
    • भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’
    • हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्मा
    • ईडी की बड़ी स्ट्राइक से भू-माफियाओं में हड़कंप
    • गैरसैंण की सर्द हवाओं के बीच गरमाएगा बजट सत्र
    • आपके घर का ‘एक्स-रे’ करेगा गृह मंत्रालय
    • ‘चलता-फिरता अस्पताल’ पहुँचा सिद्धार्थ नगर,123 मरीजों को मिला लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026

      भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा धर्मांतरणः डॉ उपाध्याय

      December 29, 2025
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026

      भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

      March 2, 2026

      गैरसैंण की सर्द हवाओं के बीच गरमाएगा बजट सत्र

      February 21, 2026

      आपके घर का ‘एक्स-रे’ करेगा गृह मंत्रालय

      February 21, 2026

      देवभूमि में नहीं चलेंगी विभाजन की फैक्ट्रियांः धामी

      February 15, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’
    रुद्रपुर

    विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMarch 2, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर

    उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों गूलरभोज से लेकर दिल्ली तक की हलचल ने यह साफ कर दिया है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर किसी भी प्रकार का आंतरिक जोिखम लेने के मूड में नहीं है। संगठनात्मक सक्रियता के बीच गदरपुर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात महज एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि प्रदेश की सियासत में आने वाले बड़े बदलावों और ‘डैमेज कंट्रोल’ की एक गहरी पटकथा प्रतीत होती है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टð का अचानक अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचना और उसके ठीक अगले दिन विधायक का दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलना, इस बात की पुष्टि करता है कि पार्टी के भीतर सुलग रही असंतोष की चिंगारी को बुझाने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने मोर्चा संभाल लिया है। विधायक अरविंद पांडेय पिछले कुछ समय से अपनी ही सरकार और नौकरशाही के िखलाफ जिस तरह मुखर रहे हैं, उसने न केवल विपक्ष को मुद्दा दिया बल्कि शासन की छवि पर भी सवाल खड़े किए। हाल के दिनों में जमीन विवाद से जुड़े मामले में उनके परिजनों पर लगे आरोपों, कैंप कार्यालय को अवैध बताकर दिए गए प्रशासनिक नोटिस और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उनके तीखे प्रहारों ने देहरादून से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया था। पांडेय ने न केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली पर इशारों- इशारों में तंज कसे, बल्कि अपने ऊपर लगे आरोपों की सच्चाई सामने लाने के लिए खुद का और अपने परिवार का ‘नार्काे टेस्ट’ और ‘सीबीआई जांच’ तक की मांग कर डाली थी। सरकार और विधायक के बीच बढ़ता यह तनाव मिशन 2027 की राह में भाजपा के लिए एक बड़ा अवरोध बन सकता था, जिसे समय रहते भांपते हुए संगठन ने सुलह का रास्ता निकाला है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो तराई की राजनीति में अरविंद पांडेय का कद और उनकी जमीनी पकड़ को पार्टी नजरअंदाज नहीं कर सकती। यही कारण है कि महेंद्र भट्टð और नितिन नवीन जैसे कद्दावर नेताओं के साथ संवाद के जरिए उन्हें यह विश्वास दिलाने की कोशिश की गई है कि उनकी बात सुनी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद विधायक पांडेय के सुरों में आई तब्दीली भी गौर करने वाली है। उन्होंने अब संगठन को एकजुट बताते हुए तीसरी बार भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक उपहार जैसे शब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया है। यह इस बात का संकेत है कि पार्टी ने उन्हें चुनावी प्रबंधन और स्थानीय समीकरणों को साधने की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका का आश्वासन दिया है, ताकि पिछले कुछ समय से जारी श्असंतोषश् के अध्याय को बंद किया जा सके। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि यह ‘युद्धविराम’ कितना लंबा िखंचता है। क्या नौकरशाही पर उनके हमले थम जाएंगे या फिर यह केवल चुनाव तक के लिए किया गया एक रणनीतिक समझौता है? फिलहाल, भाजपा नेतृत्व ने अपनी सक्रियता बढ़ाकर यह संदेश दे दिया है कि वह आंतरिक कलह को खत्म कर पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। अरविंद पांडेय की यह सक्रियता न केवल गदरपुर क्षेत्र बल्कि पूरे तराई क्षेत्र में भाजपा के वोट बैंक को सहेजने की कवायद का हिस्सा है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्मा

    March 2, 2026

    देवभूमि में नहीं चलेंगी विभाजन की फैक्ट्रियांः धामी

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच किया त्रिशूल चौक का लोकार्पण

    February 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

    By उत्तराखंड सत्यMarch 2, 20260

    1.11 लाख करोड़ के बजट के साथ धामी कैबिनेट ने बुना खुशहाली का ताना-बाना अजय…

    विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’

    March 2, 2026

    भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

    March 2, 2026

    हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्मा

    March 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

    March 2, 2026

    विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’

    March 2, 2026

    भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

    March 2, 2026

    हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्मा

    March 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

    March 2, 2026

    विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’

    March 2, 2026

    भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

    March 2, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.