Close Menu
    What's Hot

    देवभूमि में नहीं चलेंगी विभाजन की फैक्ट्रियांः धामी

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच किया त्रिशूल चौक का लोकार्पण

    February 15, 2026

    ‘शिव बारात’ के रूप में निकला सीएम धामी का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

    February 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवभूमि में नहीं चलेंगी विभाजन की फैक्ट्रियांः धामी
    • मुख्यमंत्री धामी ने शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच किया त्रिशूल चौक का लोकार्पण
    • ‘शिव बारात’ के रूप में निकला सीएम धामी का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
    • वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्र ने नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद
    • रूद्रपुर में 14 फरवरी से शुरू होगा ‘विकास’ का उत्सव
    • देवभूमि में ‘मदरसा युग’ का अंत, राष्ट्रवादी शिक्षा की नई इबारत
    • कल्याणी नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर
    • संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026

      भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा धर्मांतरणः डॉ उपाध्याय

      December 29, 2025
    • उत्तराखंड

      देवभूमि में नहीं चलेंगी विभाजन की फैक्ट्रियांः धामी

      February 15, 2026

      देवभूमि में ‘मदरसा युग’ का अंत, राष्ट्रवादी शिक्षा की नई इबारत

      February 7, 2026

      राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

      January 24, 2026

      गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

      January 24, 2026

      सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र

      January 24, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » ‘शिव बारात’ के रूप में निकला सीएम धामी का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब
    ऊधम सिंह नगर

    ‘शिव बारात’ के रूप में निकला सीएम धामी का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शनिवार को रुद्रपुर आगमन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। त्रिशूल चौक पर भव्य त्रिशूल के लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री का रोड शो एक ‘शिव बारात’ के रूप में निकला, जिसकी दिव्यता और भव्यता ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। फूलों से विशेष रूप से सुसज्जित वाहन पर सवार मुख्यमंत्री के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान समूचा मार्ग ‘बम-भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण में एक अद्भुत ऊर्जा का संचार हुआ। इस ऐतिहासिक रोड शो का आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं डमरू बजाते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की थाप पर थिरकते शिव भक्तों के बीच मुख्यमंत्री का यह अंदाज़ जनता के आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूरे मार्ग पर जगह-जगह जेसीबी मशीनों के माध्यम से मुख्यमंत्री पर भारी पुष्प वर्षा की गई, जिससे सड़कें फूलों की पंखुड़ियों से पट गईं। छोलिया नृत्य दल की पारंपरिक प्रस्तुतियों ने इस आयोजन में चार चांद लगा दिए, जिसे देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रुद्रपुर की ‘मिनी इंडिया’ वाली छवि इस रोड शो में साफ दिखाई दी, जहाँ पर्वतीय समाज, बंगाली समाज, सिख समाज, पंजाबी समाज, पूर्वांचल समाज और जाट समाज सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महिला मोर्चा की भारी उपस्थिति और समाज के हर तबके द्वारा की गई पुष्प वर्षा का जवाब मुख्यमंत्री ने भी जनता पर फूल बरसाकर और हाथ हिलाकर दिया। यह आत्मीय संवाद मुख्यमंत्री और रुद्रपुर की जनता के बीच के गहरे जुड़ाव को प्रदर्शित कर रहा था। त्रिशूल चौक से शुरू हुआ यह विशाल रोड शो मुख्य मार्ग से होता हुआ गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। गांधी पार्क पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने इस क्षण को अपने कैमरों में कैद किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के इस संगम को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    देवभूमि में नहीं चलेंगी विभाजन की फैक्ट्रियांः धामी

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच किया त्रिशूल चौक का लोकार्पण

    February 15, 2026

    रूद्रपुर में 14 फरवरी से शुरू होगा ‘विकास’ का उत्सव

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    देवभूमि में नहीं चलेंगी विभाजन की फैक्ट्रियांः धामी

    By उत्तराखंड सत्यFebruary 15, 20260

    – रुद्रपुर के ‘एक साल बेमिसाल’ उत्सव में गरजे सीएम – 288 करोड़ की 61…

    मुख्यमंत्री धामी ने शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच किया त्रिशूल चौक का लोकार्पण

    February 15, 2026

    ‘शिव बारात’ के रूप में निकला सीएम धामी का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

    February 15, 2026

    वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्र ने नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

    February 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    देवभूमि में नहीं चलेंगी विभाजन की फैक्ट्रियांः धामी

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच किया त्रिशूल चौक का लोकार्पण

    February 15, 2026

    ‘शिव बारात’ के रूप में निकला सीएम धामी का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

    February 15, 2026

    वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्र ने नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

    February 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    देवभूमि में नहीं चलेंगी विभाजन की फैक्ट्रियांः धामी

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच किया त्रिशूल चौक का लोकार्पण

    February 15, 2026

    ‘शिव बारात’ के रूप में निकला सीएम धामी का भव्य रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

    February 15, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.