नई दिल्ली। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘पं- गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास’ के अध्यक्ष डॉ- राकेश मिश्र ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरखपीठाधीश्वर पूज्य योगी आदित्यनाथ ‘महाराज’ से आत्मीयतापूर्ण भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान डॉ- मिश्र ने मुख्यमंत्री के साथ जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और समाज कल्याण की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान डॉ- राकेश मिश्र ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों और सुशासन की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज विकास और सुरक्षा के नए मानक स्थापित कर रहा है। उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जो कि अत्यंत प्रेरणादायी है। डॉ- मिश्र ने मुख्यमंत्री को पं- गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार न्यास समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने न्यास के सेवा कार्यों की प्रशंसा की और समाज सेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने हेतु उत्साहवर्धन किया। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश और दिल्ली से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉ- मिश्र ने मुख्यमंत्री के समक्ष समाज सेवा से जुड़े कुछ नए सुझाव भी रखे, जिन पर मुख्य मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाया।
Trending
- भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
- शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
- उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
- एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
- रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू
- उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप
- विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’
- भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

