Close Menu
    What's Hot

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र
    • रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’
    • राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी
    • गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र
    • सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र
    • नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र
    • डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट
    • प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026

      भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा धर्मांतरणः डॉ उपाध्याय

      December 29, 2025
    • उत्तराखंड

      राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

      January 24, 2026

      गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

      January 24, 2026

      सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र

      January 24, 2026

      2027 से पहले बढ़ती चुनौतियाँ भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा

      January 10, 2026

      अंकिता प्रकरण पर धामी का ‘पॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक’

      January 10, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » महापौर की तत्परता से परिवार से मिला बिछुड़ा मासूम
    रुद्रपुर

    महापौर की तत्परता से परिवार से मिला बिछुड़ा मासूम

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJanuary 3, 2026Updated:January 3, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    – लौट आई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान
    – रोडवेज बस में छूट गया था दस माह का मासूम

    रूद्रपुर। माता-पिता से बिछुड़े दस माह के मासूम को महापौर विकास शर्मा की त्वरित पहल और मानवीय संवेदनशीलता के चलते सुरक्षित रूप से उसके परिवार से मिलाया गया। कई घंटों की बेचैनी और चिंता के बाद जब मासूम सकुशल मिला, तो परिजनों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलकने लगी। इस दौरान परिजनों ने महापौर विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता की सराहना की।

    लालपुर निवासी दंपत्ति रोहित रस्तौगी और उनकी पत्नी रूपा कुमारी शुक्रवार दोपहर अपने दस माह के पुत्र मन्नू के साथ मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे थे। मुरादाबाद जाने वाली बस के चलने में कुछ समय शेष था। इसी बीच पति-पत्नी शौचालय जाने के लिए बस में पहले से सवार एक कॉलेज छात्रा सिमरन को कुछ देर के लिए बच्चे की देख रेख का आग्रह कर चले गए। दुर्भाग्यवश इसी दौरान बस चल पड़ी और मासूम मन्नू छात्रा की गोद में ही रह गया, जबकि उसके माता-पिता बस स्टेशन पर ही छूट गए। अचानक यह स्थिति सामने आने पर छात्रा सिमरन घबरा गई। उसे आशंका हुई कि कहीं कोई जानबूझकर बच्चा उसके पास छोड़कर न चला गया हो। समझदारी दिखाते हुए उसने बस को नगर निगम कार्यालय के सामने रुकवाया और मासूम के माता-पिता की तलाश शुरू की।

    इसी बीच अपने कार्यालय में मौजूद महापौर विकास शर्मा को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बिना विलंब किए नगर निगम के बाहर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। महापौर ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचना दी और मीडिया को भी मौके पर बुलाया। मीडिया के माध्यम से अपील जारी की गई कि यदि कोई इस बच्चे या उसके माता-पिता को पहचानता हो, तो तत्काल नगर निगम या पुलिस से संपर्क करे। जब तक परिजनों का पता नहीं चल सका, तब तक महापौर ने मासूम को अपने कर्मचारी सुनील की देखरेख में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

    उधर, बच्चे के बस में छूट जाने की जानकारी मिलते ही माता-पिता और अन्य परिजन घबराहट में बस का पीछा करते हुए रामपुर तक पहुंच गए। वहां बस मिलने पर उन्हें जानकारी मिली कि जिस किशोरी को मां बाप ने बस में बच्चा सौंपा था वह बच्चे को लेकर रूद्रपुर नगर निगम के सामने उतर गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया, जहां से उन्हें बताया गया कि बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। सूचना मिलने के बाद परिजन तत्काल महापौर विकास शर्मा के कार्यालय पहुंचे। यहां पुलिस और महापौर की मौजूदगी में मासूम मन्नू को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर माता-पिता भावुक हो उठे और सभी ने राहत की सांस ली।

    इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने मीडिया का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और साथ ही माता-पिता को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही से बचने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    आस्था की आड़ में खड़े अवैध साम्राज्य का हुआ अंत

    January 10, 2026

    रुद्रपुर के खेल क्षितिज पर ‘मोदी मैदान’ का उदय

    January 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    By उत्तराखंड सत्यJanuary 27, 20260

    सनातन की तपस्वी परंपरा का वंदन; त्रिवेणी की रेती पर उमड़ा श्रद्धा और सेवा का…

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.