उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर
रूद्रपुर। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के सरपरस्त अमित अरोरा बॉबी का जन्मदिन नगर में हर्षाेल्लास और आत्मीय वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर े महापौर विकास शर्मा सहित श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने अमित अरोरा बॉबी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अमित अरोरा बॉबी का सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है और ऐसे व्यक्तित्व सामाजिक एकता और सेवा भावना को मजबूती प्रदान करते हैं। इस अवसर पर श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चîक्का ने कहा कि अमित अरोरा बॉबी का मार्गदर्शन मंडल के लिए सदैव संबल रहा है। उनके सहयोग और प्रेरणा से मंडल लगातार सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। सरपरस्त सुनील ठुकराल, महामंत्री मनीष और कोषाध्यक्ष अंकित नरूला ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सामाजिक कार्याे की सराहना की। कार्यक्रम में राजन राठौड़, निशान, सुशील नारंग सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अमित अरोरा बॉबी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और समाजसेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की कामना की।

