उत्तराखण्ड सत्य, हमीरपुर
हमीरपुर-महोबा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत से मिलने के लिए पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र चरखारी महल स्थित उनके निवास पहुंचे। डॉ. मिश्र ने व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामनाएँ दीं। इस दौरान चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत गुîóू भैया ने अतिथियों का सत्कार करते हुए राजमहल का अवलोकन कराया। मुलाकात एक आत्मीय माहौल में संपन्न हुई, जहाँ क्षेत्र और बुंदेलखंड की राजनीतिक व सामाजिक समरसता से जुड़े अनेक विषयों पर सार्थक चर्चाएँ होती रहीं। डॉ. राकेश मिश्र के साथ क्षेत्र के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी, हरिश्चंद्र द्विवेदी, रामतीर्थ सिंहल, सुधीर सिंह, अनूप मिश्र, केपी निगम (मुंबई), पंकज तिवारी सहित कई सम्मानित नागरिक भी
उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थित ने इस भेंट को और भी गरिमामय बना दिया।

