देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार में आयोजित एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर दसवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने नवगठित सरकार के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए इस ऐतिहासिक अवसर को साझा किया। शपथ ग्रहण समारोह में देश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। मुख्यमंत्री धामी ने समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से सौजन्य भेंट की। इसी क्रम में उनकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नैयाब सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से भी हुई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी उन्होंने मुलाकात कर शुभकामनाएँ साझा कीं।।
Trending
- भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
- शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
- उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
- एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
- रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू
- उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप
- विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’
- भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

