उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून।
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार का स्थापना दिवस ऐतिहासिक बनने जा रहा है। रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 9 नवंबर को देहरादून के एफआरआई मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। सूत्रें के अनुसार प्रधानमंत्री लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें बुनियादी ढांचा, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाएँ शामिल होंगी। इसके लिए नियोजन विभाग द्वारा विभागवार परियोजनाओं की स्क्रीनिंग और दस्तावेजों का अंतिम परीक्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम न केवल राज्य स्थापना दिवस का उत्सव होगा, बल्कि उत्तराखंड के लिए विकास की नई उड़ान की शुरुआत भी मानी जा रही है। मुख्यमंत्री के सचिव एवं गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि फ्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रजत जयंती समारोह में उत्तराखंड को बड़ी विकासपरक सौगात देंगे। एफआरआई मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभागों से उन योजनाओं की सूची मांगी गई है जिनका लोकार्पण या शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे। प्रदेश सरकार ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। एफआरआई मैदान को भव्य मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनी के माध्यम से फ्विकसित उत्तराखंडय् की झलक दिखाने लायक सजाया जा रहा है। प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों की भी उच्चस्तरीय समीक्षा चल रही है।

