उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों की श्रृंखला के तहत बुधवार शाम सिटी क्लब में मंडल स्तरीय बूथ सम्मेलन का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टð ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टð ने अपने संबोधन में कहा कि रुद्रपुर हमेशा से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। विधानसभा से लेकर नगर निगम तक, हर चुनाव में शहर ने कमल को जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं। शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और यदि वे निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, तो भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।महेन्द्र भट्टð ने कहा कि भाजपा की वास्तविक नींव बूथ कार्यकर्ता हैं, जो जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को सही रूप में समाज तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन को गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक मजबूती प्रदान करती है। भट्ट ने आगे कहा कि संगठन को सशक्त बनाने और सेवा कार्यों को गांव स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक है। कार्यकर्ता ही वह कड़ी हैं, जो पार्टी और जनता को जोड़ते हुए मजबूत सामाजिक ताने-बाने का निर्माण करते हैं।कार्यक्रम संयोजक एवं विधायक शिव अरोरा ने अपने संबोधन में सम्मेलन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही किसी भी चुनाव में जीत की आधारशिला होती है। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता संगठन की ऊर्जा हैं और उनके अथक प्रयासों से ही पार्टी निरंतर विजय पथ पर अग्रसर है। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश सरकार की विकासपरक नीतियों को जनता तक पहुंचाने का दायित्व बूथ कार्यकर्ताओं के कंधों पर है, और वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। कार्यक्रम में सह-संयोजक सुरेश कोली, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला महामंत्री रमेश जोशी, मेयर विकास शर्मा, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेत्रपाल मौर्य, पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, राम प्रकाश गुप्ता, पूर्व मेयर रामपाल, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, हिमांशु शुक्ला, शालिनी बोरा, अमित पांडे, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, संत कबीर मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, अक्षय अरोरा, जिला आईटी संयोजक मानस जायसवाल, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, मंडल अध्यक्ष धीरज गुप्ता, सुनील ठुकराल, जगदीश विश्वास, रश्मि रस्तोगी, स्वाति शर्मा, साधना शर्मा और पिंकी चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

