Close Menu
    What's Hot

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
    • धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
    • धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
    • जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
    • भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

      March 22, 2026

      धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

      March 22, 2026

      धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

      March 22, 2026

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि
    उत्तराखंड

    गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    लगातार चुनावी हार के बावजूद नहीं थम रही अंदरूनी कलह
    उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर

    भारतीय जनता पार्टी जहां मिशन 2027 को साधने के लिए जमीनी स्तर पर पूरी ताकत झोंक चुकी है, वहीं कांग्रेस आज भी गुटबाजी की दलदल से उबरने को तैयार नहीं दिख रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व बार-बार अपील कर रहा है, सृजन अभियान जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही तस्वीर पेश कर रहे हैं। रुद्रपुर में गुरुवार को इसका नजारा उस समय देखने को मिला जब कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान बैठक एकाएक अखाड़े में बदल गई। नगर इकाई के गठन को लेकर बुलाए गए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए और लात-घूंसे चलने लगे। बैठक का आयोजन नगर इकाइयों के गठन को लेकर किया गया था। इसमें एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ- नरेश कुमार, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे। पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर ही रहे थे कि अचानक बहस शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में यह बहस गाली-गलौच तक जा पहुंची और फिर माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते सिटी क्लब का सभागार रणभूमि में बदल गया और अफरा-तफरी मच गई। पर्यवेक्षकों और वरिष्ठ नेताओं ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन गुटबाजी की आग इतनी भड़क चुकी थी कि कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं था। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह उसकी जड़ों को लगातार खोखला कर रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेतृत्व लगातार संगठन को धार देने की कोशिशों में जुटा है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी खुद संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इसी कड़ी में सृजन संगठन अभियान शुरू किया गया, ताकि गुटबाजी और अंतर्कलह से ऊपर उठकर कार्यकर्ता एकजुट हों और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत आधार मिल सके। लेकिन हकीकत यह है कि जिले के स्तर पर कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव लगातार हर स्तर पर कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और इसका सबसे बड़ा कारण गुटबाजी ही रही। सात माह पूर्व हुए निकाय चुनाव में भी गुटबाजी चरम पर रही, जिसके चलते पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद कांग्रेसी अब तक सबक लेने को तैयार नहीं दिखते। हालात यह हैं कि संगठन सृजन जैसी अहम बैठक भी गुटबाजी की भेंट चढ़ गई और पार्टी की अनुशासनहीनता सरेआम उजागर हो गई। यह घटना कांग्रेस के लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है। जब प्रतिद्वंद्वी भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटकर संगठन को धार दे रही है, तब कांग्रेस अपने ही अंतर्विरोधों और गुटबाजी में उलझकर कमजोर हो रही है। लगातार चुनावी हार के बावजूद आत्ममंथन और एकजुटता की बजाय हाथापाई जैसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा गहरी दरारों से गुजर रहा है। सवाल यही है कि क्या कांग्रेस इन आंतरिक कलहों से उबरकर खुद को नए सिरे से खड़ा कर पाएगी या फिर गुटबाजी उसकी हार की कहानी को और गहराई तक लिखती रहेगी।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    By उत्तराखंड सत्यMarch 22, 20260

    बीकेटीसी ने अनुच्छेद-26 को बनाया अपनी ढाल, मुख्यमंत्री ने दी व्यापक विचार-विमर्श की सलाह उत्तराखण्ड…

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.