यात्रा को लेकर शिव भक्तों में भारी उत्साह, तैयारियों जोरों पर
उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर
श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल इस बार श्री अमरनाथ यात्रा की सिल्वर जुबली मनायेगा। इस बार यात्रा को और भी भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही है। रूद्रपुर से यात्रा इस बार 6 जुलाई को शुरू होगी। 14 जुलाई को तीर्थ यात्राी बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापस रूद्रपुर लौटेंगे। बता दें श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल ने 24 वर्ष पूर्व रूद्रपुर से अमरनाथ यात्रा का संचालन शुरू किया था, इस यात्रा का हर वर्ष सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है। यात्रा की तैयारियां श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल द्वारा कई माह पहले ही शुरू कर दी जाती है। श्री अमरनाथ यात्रा के सफल संचालन के साथ ही संगठन विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहा है। बीते कई वर्षों से शिव रात्रि पर श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल की ओर से विशाल शिव जागरण का आयोजन भी सफलता पूर्वक किया जा रहा है। इसके अलावा कांवरियों के लिए विशाल लंगर की सेवा भी की जाती है। समय समय पर धार्मिक आयोजनों में भी संगठन अग्रणी रहता है। 25वीं यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के अध्यक्ष अजय चड्डा,सरपरस्त सुनील ठुकराल,अमित अरोरा बॉबी,महामंत्री मनीष चुघ, कोषाध्यक्ष लवी नरूला,उपाध्यक्ष राजन राठौर, निशांत ढल्ला, अजय लूथरा समेत संगठन की पूरी टीम तैयारी में जुटी है। संगठन के अध्यक्ष अजय चड्डा ने बताया कि श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल इस बार यात्रा की सिल्वर जुबली मनाने जा रहा है। 25वीं यात्रा में इस बार कुल 90 यात्राी 6 जुलाई को रवाना होंगे। इस दिन प्रातः 11 बजे पांच मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम को दिल्ली में तीर्थ यात्रियों के जत्थे का स्वागत किया जायेगा। यहां पर शिव चौकी का आयोजन भी होगा। रात्रि भोजन के बाद सभी श्रद्धालु महिपालपुर एयरपोर्ट के पास होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह 7 बजे दिल्ली से फ्लाईट पर श्री नगर के लिए रवाना होंगे। प्रातः 9-30 बजे श्रीनगर से सभी श्रद्धालु इनोवा वाहनों पर बालटाल रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे बॉलटाल में यात्राी विश्राम स्थल पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के पश्चात अगले दिन 9 जुलाई को तड़के 5 बजे श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना होगा और रात तक दर्शन करके वापस बालटाल लौटेंगा। अगले दिन श्रीनगर पहुंचकर श्रद्धालु यहां दो दिन ठहरेंगे। उसके बाद श्रीनगर से जम्मू के लिए फ्लाईट से रवाना होंगे। तत्पश्चात कटरा में मां वैष्णो देवी दर्शन के साथ ही प्रसिद्ध शिवखोड़ी धाम के दर्शन भी करेंगे। 13 जुलाई की रात को गरीब रथ टेªन पर सवार होकर अगले दिन 14 जुलाई की दोपहर को वापस रूद्रपुर पहुंचेंगे। श्री चड्डा ने बताया कि श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के पदाधिकारी और सदस्यों में यात्रा को लेकर इस बार 25वीं यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। यात्रा को इस बार और भी भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। श्री चड्डा ने बताया कि अमरनाथ जी सेवा मण्डल का गठन वर्ष 2007 में किया गया था। तब से संस्था साल में एक बार होने वाली इस तीर्थ यात्रा के साथ ही धिार्मक कार्यों के लिए पूरी तरह समर्पित है।