Close Menu
    What's Hot

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
    • धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
    • धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
    • जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
    • भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

      March 22, 2026

      धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

      March 22, 2026

      धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

      March 22, 2026

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » जनविरोध पर सरकार सख्त,विरोध वाली शराब दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द
    उत्तराखंड

    जनविरोध पर सरकार सख्त,विरोध वाली शराब दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMay 17, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    उत्तराखंड में नई शराब की दुकानों को लेकर हो रहे जनविरोध को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। जिन स्थानों पर शराब की दुकानों का विरोध हो रहा है, वहां के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। सरकार ने इस निर्णय में राजस्व की हानि को दरकिनार कर जनहित को प्राथमिकता दी है। राज्य के आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में वे सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी, जिनका स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है या जो विरोध के चलते अभी तक शुरू नहीं हो सकीं। आदेश में सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आबकारी नीति नियमावली-2025 के नियम 28-1 और 28-4 (ए) के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें। इन नियमों के अनुसार, स्थानीय विरोध की स्थिति में नई शराब दुकानों के लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रें में शराब की नई दुकानों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। कई स्थानों पर महिलाओं और स्थानीय संगठनों ने खुलकर मोर्चा संभाला था। सरकार ने समय रहते जनभावनाओं को समझते हुए राजस्व हितों की बजाय सामाजिक सरोकारों को महत्व दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस विषय पर स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक गरिमा और जनभावनाओं के विपरीत कोई निर्णय नहीं लेगी। इस फैसले को जनहित में एक साहसिक और संवेदनशील पहल माना जा रहा है। इस पूरे मामले पर आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल का कहना है कि इससे सरकार को तकरीबन 500 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा आबकारी को 4440 करोड़ का वार्षिक लक्ष्य दिया गया था,जिसे इस वित्तीय वर्ष बढ़ाकर 5060 करोड़ कर दिया गया था, इसके सापेक्ष जो राजस्व प्राप्त होना था,वह करीब 2519 करोड़ प्रस्तावित था। इसमें 2400 करोड़ रुपए का सेटलमेंट और शेष बाकी 119 करोड़ के हिसाब से कुल 500 करोड़ के राजस्व की हानि का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया, हालांकि सभी जिला आबकारी अधिकारियों से उनके जिलों में नहीं खुल पाई दुकानों की सूची मांगी गई है। सूची मिलते ही राजस्व नुकसान की जानकारी मिल पाएगी। आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल ने बताया कि जो भी नई शराब की दुकान अब नए आदेश के बाद नहीं खुल पा रही है और उन्हें परमानेंट बंद किया जा रहा है,उन दुकानों को अनुज्ञापी द्वारा यदि कोई टैक्स या फिर किसी तरह का राजस्व, विभाग में जमा किया गया है तो उसे वापस देने की व्यवस्था की जा रही है- साथ ही उन अनुज्ञापियों का लाइसेंस निरस्त माना जाएगा।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    By उत्तराखंड सत्यMarch 22, 20260

    बीकेटीसी ने अनुच्छेद-26 को बनाया अपनी ढाल, मुख्यमंत्री ने दी व्यापक विचार-विमर्श की सलाह उत्तराखण्ड…

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.