Close Menu
    What's Hot

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र
    • रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’
    • राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी
    • गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र
    • सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र
    • नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र
    • डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट
    • प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026

      भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा धर्मांतरणः डॉ उपाध्याय

      December 29, 2025
    • उत्तराखंड

      राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

      January 24, 2026

      गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

      January 24, 2026

      सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र

      January 24, 2026

      2027 से पहले बढ़ती चुनौतियाँ भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा

      January 10, 2026

      अंकिता प्रकरण पर धामी का ‘पॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक’

      January 10, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » मुख्य बाजार में फुटपाथ होंगे खाली
    ऊधम सिंह नगर

    मुख्य बाजार में फुटपाथ होंगे खाली

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMarch 22, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    महापौर की व्यापारियों के साथ बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति

    रूद्रपुर। महापोर विकास शर्मा ने शहर के मुख्य बाजार में बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं। जल्द ही रूद्रपुर का बाजार अब व्यवस्थित नजर आयेगा। लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और फुटपाथ खाली होने से व्यापारी और ग्राहक दोनों को राहत मिलेगी। महापौर में शहर के प्रमुख व्यापारियों की बैठक बुलाकर कई मुद्दों पर प्रमुख व्यापारियों से संवाद किया और व्यापारियों के सुझाव भी लिये। बैठक में मुख्य बाजार में जाम, सफाई, पार्किंग जैसी कई समस्याएं छायी रही। जिन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिये गये।

    नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में महापौर विकास शर्मा ने व्यापारियों के साथ नगर की सफाई व्यवस्था, नाली के उपर किये गये अतिक्रमण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, पार्किंग व्यवस्था और पॉलीथीन उन्मूलन जैसी कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और व्यापारियों से एक एक कर उनके सुझाव भी लिये। व्यापारियों ने मुख्य बाजार क्षेत्र के साथ ही शहर की अन्य समस्याओं को भी महापौर के समक्ष रखा। बैठक में बाजार में फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम की समस्या प्रमुखता से उठी। जिस पर महापौर ने सभी व्यापारियों से शहर हित में फुटपाथ खाली करने की अपील की। सभी व्यापारियों ने फुटपाथ खाली करने पर सहमति जताई। महापौर ने कहा कि फुटपाथ खाली करने के लिए व्यापारियों को समय दिया जायेगा उसके पश्चात खाली नहीं किये तो नगर निगम प्रशासन ऐसे व्यापारियों पर कार्रवाई करेगा। मुख्य बाजार में पार्किंग समस्या पर महापौर ने कहा कि फिलहाल जो अस्थाई पार्किग हाईवे के किनारे बनाई गयी है। वहां व्यापारियों के लिए निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। व्यापारियों को पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए पास जारी किये जायेंगे। इसके अलावा अप्रैल के बाद आम जनता के लिए भी पार्किंग शुल्क घटाया जायेगा ताकि बाजार में लोग वाहन लेकर ना पहुंचे। ग्राहकों को पार्किंग में वाहन खड़ा करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए व्यापारियों को सस्ते कूपन भी मुहैया कराये जायेंगे। इसके अलावा काशीपुर रोड पर यूआईआरडी की खाली भूमि पर भी पार्किंग बनाने की तैयारी की जा रही है। काशीपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन इस पार्किंग में खड़े होने से बाजार में वाहनों का दबाव कम होगा। बाजार में ई रिक्शा का अनावश्यक प्रवेश प्रतिबंधित करने की व्यवस्ािा की जायेगी। इनके लिए अलग अलग जगह स्टैंड की व्यवस्था होगी। बाजार को सुंदर बनाने के लिए दुकानों के बाहर एक जैसे साईन बोर्ड लगाये जायेंगे।

    महापौर ने कहा कि मुख्य बाजार क्षेत्र में जो शेष निर्माण कार्य रह गये हैं उन्हें भी शीघ्र पूरा कराया जायेगा। प्रतिबंधित पॉलीथीन के प्रयोग को लेकर महापोर ने कहा कि अभी सभी व्यापारियों को इस बात की जानकारी नहीं है कि कोन सी पॉलीथीन प्रतिबंधित है कोन सी नहीं। इसके लिए व्यापारियों को जागरूक किया जायेगा और उपयोग में लाई जाने वाली पॉलीथिन विक्रेताओं का सत्यापन किया जायेगा। स्वच्छता के लिए मुख्य बाजार क्षेत्र में कई स्थानों पर डस्टविन लगाये जायेंगे। इसके अलावा कूड़े की गाड़ी की व्यवस्था भी दुरूस्त की जोयगी। बाजार क्षेत्र में गीता और सूखा कूड़ा अलग अलग एकत्र करने की भी व्यवस्था की जायेगी। वीर हकीकत रायम मार्ग के अलावा गल्ला मण्डी मार्ग और विशाल मेगा मार्ग से अग्रसेन चौक तक के मार्ग का सौंदर्यीकरण करते हुए आकर्षक लाईटें लगायी जायेंगी। बाजार में पिंक टायलेट की व्यवस्था की जायेगी। बाजार में दुकानों पर काम करने वाली युवतियों ओर महिलाओं के लिए शौचालय का उपयोग निःशुल्क करने व्यवस्था की जायेगी। महापौर ने कहा कि यह शहर हम सबका है इसको सजाने संवारने के लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करने होंगे तभी हम शहर को स्वच्छ और सुंदर बना पायेंगे।

    बैठक में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, मण्डी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू, देवभूमि व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, मनोज छाबड़ा, संदीप राव श्याम अग्रवाल, सुभाष नारंग, वाचू अहमद, सोनू मदान, बिन्नी जुनेजा, निशांत ढलला, चिराग कालड़ा, सर्वजीत सिंह, बाबू बांगा, अमित जिंदल, राजकुमार नारंग, राजकुमार अरोरा, विकास अरोरा, राकेश सुखीजा, जगदीश टंडन, राजीव मिड्डा, रवि तनेजा, मनोज मदान, अशोक कुमार, प्रवेश साहनी, बजरंग गर्ग, रामकृष्ण, राकेश डुडेजा, मनोज राजदेव, रवि सिडाना, हरजीत राठी, तारा चंद अग्रवाल, नरेन्द्र अरोड़ा, सचिन छाबड़ा, देव शर्मा आदि समेत तमाम व्यापारी मौजूद थे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    By उत्तराखंड सत्यJanuary 27, 20260

    सनातन की तपस्वी परंपरा का वंदन; त्रिवेणी की रेती पर उमड़ा श्रद्धा और सेवा का…

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.