रूद्रपुर। जिला मुख्यालय रूद्रपुर में भाजपा के शहीद भगत सिंह मंडल अध्यक्ष चुने गये सुनील ठुकराल को संगठन के प्रति समर्पण और उनकी सक्रियता का लाभ मिला है। सुनील ठुकराल इससे पहले मण्डल महामंत्री का दायित्व देख रहे थे। हाल ही में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में उन्होंने मेयर प्रत्याशी सहित कई वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। चुनाव के दौरान मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के साथ सुनील ठुकराल साये की तरह चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रबंधान में अहम भूमिका निभाई इसी का नतीजा रहा कि इस बार उन्हें मण्डल अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गयी है। हालाकि मण्डल अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे, लेकिन सुनील ठुकराल का पार्टी के प्रति समर्पण और उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेवारी मिली है। बता दें सुनील ठुकराल सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी अग्रणी रहे हैं। सुनील ठुकराल रूद्रपुर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के अध्यक्ष सहित कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं। सुनील ठुकराल ने मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उस पर पूरी निष्ठा से काम करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाया जायेगा।
Trending
- बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
- धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
- धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
- जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
- भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
- शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
- उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
- एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

