Close Menu
    What's Hot

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
    • धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
    • धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
    • जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
    • भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

      March 22, 2026

      धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

      March 22, 2026

      धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

      March 22, 2026

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » किसानों के उत्थान के लिए सरकार संकल्पितः धामी
    उत्तराखंड

    किसानों के उत्थान के लिए सरकार संकल्पितः धामी

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यFebruary 22, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    उत्तराखण्ड सत्य,पंतनगर

    सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने देश विदेश से पधारे विभिन्न विश्वविद्यालयों के सम्मानित कुलपति, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के विभागाध्यक्षों, वैज्ञानिकों एवं देशभर से आए किसान भाइयों एवं बहनों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत व अभिनन्दन किया।

    मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि ये हमारे लिए बड़े हर्ष का विषय है कि कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण एवं कृषकों का उत्थान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे ष्राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमीष् के इस प्रतिष्ठित सम्मेलन को देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य धरा में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलनों के द्वारा जहां एक ओर किसान भाईयों को कृषि से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, शोध परिणामों एवं उत्तम बीज-खाद आदि के विषय में जानने का अवसर प्राप्त होता हे, वहीं दूसरी ओर यहाँ पर लगे विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से उन्हें उद्यानिकी, पशुपालन एवं जैविक खेती जैसी कृषि की अन्य विधाओं के बारे में भी विषय विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी मिलता है। उन्होंने कहा कि कृषि जगत के इतने महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए मैं, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड को कुशल एवं समृद्ध बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार द्वारा जहां एक ओर देश में विभिन्न योजनाओं, अभियान के माध्यम से कृषि उपज बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, वहीं फसलों की डैच् बढ़ाकर किसानों की आय में बढ़ोत्तरी भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आदरणीय मोदी जी से प्रेरणा लेकर हमारी राज्य सरकार भी प्रदेश के किसानों की उत्थान एवं समृद्धि हेतु संकल्पित होकर निरंतर कार्य कर रही है। श्री धामी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपए तक का ऋण बिना ब्याज के देने के साथ ही ष्फार्म मशीनरी बैंकश् योजना के अंतर्गत कृषि उपकरण खरीदने एवं एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने पर 80 फीसदी दर की सब्सिडी दी जा रही है, इस सत्र के बजट में भी इसका प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही चाय बागान धौला देवी, मुनस्यारी एवं बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप परिवर्तित किये जाने का काम किया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा की हमारी सरकार प्रदेश में खाद्यान खेती के साथ ही सगंध खेती को भी बढ़ावा देने के लिए 6 एरोमा वैली विकसित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की कई विभिन्न योजनाओं व नावाचारों एवं प्रशिक्षणों के माध्यम से कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड के किसान भाइयों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा की मुझे यह बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि इस सत्र के बजट हमने किसानों एवं पशुपालकों के उत्थान के लिए 463 करोड़ का रूपये का अलग से प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का उत्थान सुनिश्चित करने कि दिशा में गोविन्द वल्लभ कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर लम्बे समय से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1960 से लेकर लगातार ये विश्वविद्यालय न केवल कृषि एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर नए-नए शोध कार्य कर रहा है, बल्कि देश में प्रतिभावान वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की नई पौंध को भी विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इसी क्रम में, यहां आयोजित हो रहा ये कृषि विज्ञान सम्मेलन उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश के कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को और अधिक समृद्ध करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि मैं, इस सम्मेलन में आए हुए सभी किसान भाईयों एवं बहनों से ये आह्वान करता हूं कि आप लोग यहाँ लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर विज़िट करने के साथ-साथ इस सम्मेलन के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि में नवाचार, डिजिटल कृषि, जलवायु परिवर्तन और स्मार्ट पशुधन पालन जैसे विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाली पैनल चर्चाओं एवं सेमिनारों में भी अवश्य प्रतिभाग करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप लोग इस सम्मेलन से नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र के प्रति एक नया विजन लेकर वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 जनवरी 2025 को हमने प्रदेश में यूसीसी लागू किया जो आजादी के बाद देश का यूसीसी लागू करने वाला पहला प्रदेश है। इससे सभी को समान अधिकार मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि लिव-इन-रिलेशन में रहने वालों को सुरक्षा मिलेगी व उनके अभिभावकों को व प्रशासन को भी जानकारी रहेगी। यूसीसी कानून से हिंसक वारदातों पर अंकुश लगेगा। इस दौरान कुलपति डॉ एम एस चौहान ने सम्मेलन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सम्मेलन में 16 देशों के 90 वैज्ञानिक कुल लगभग 1600 वैज्ञानिक इस कृषि महाकुंभ में प्रतिभाग कर रहे है साथ ही 500 से अधिक प्रगतिशील कृषक भी प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के सहयोग व प्रेरणा से इस कृषि सम्मेलन का आयोजन सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के सफल नेतृत्व में प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय में 26ः की वृद्धि हुई है तथा प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद में भी 1.3 गुना बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने प्रदेश में यूसीसी लागू करने, प्रथम बार राष्ट्रीय खेल सफलतापूर्वक आयोजित करने व प्रथम बार कृषि विज्ञानं सम्मेलन आयोजित कराने व मिलेट्स को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रिष्मकालीन धान को हतोत्साहित करने के मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 6 प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मेयर विकास शर्मा, गजराज बिष्ट, दर्जामंत्री अनिल कपूर डब्बू, आईजी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकान्त मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, एमएनए नरेश दुर्गापाल, डॉ डब्लू एस लाखड़ा, निदेशक शोध डॉ0 एएस नैन, प्रो0 आरबी सिंह, पंजाब सिंह, पीएल गौतम, बीएस बिष्ट, डॉ0 राम भजन सिंह, राजीव वार्ष्णेय, डॉ0 राजवीर सिंह, डॉ0 वीर सिंह, डॉ0 धीर सिंह, डॉ0 श्रीनिवास, डॉ0 महावीर सिंह, डॉ0 पीके जोशी, डॉ0 एके सिंह, डॉ0 दिनेश शाह, डॉ0 प्रीतम कालिया, डॉ0 विश्वनाथन, डॉ0 एचपी सिंह, डॉ0 राघवेन्द्र भट्ट, डॉ0 जयचन्द राना, डॉ0 तुषार कान्त मेहरा, डॉ0 एसके प्रधाान, डॉ0 ज्ञान प्रकाश मिश्रा, डॉ0 नारायण लाल पंवार, डॉ0 यशपाल सिंह मलिक, डॉ0 रणजीत कुमार पॉल उपस्थित थे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    By उत्तराखंड सत्यMarch 22, 20260

    बीकेटीसी ने अनुच्छेद-26 को बनाया अपनी ढाल, मुख्यमंत्री ने दी व्यापक विचार-विमर्श की सलाह उत्तराखण्ड…

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.