Close Menu
    What's Hot

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
    • एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड
    • चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप
    • भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

      June 20, 2026

      एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

      June 20, 2026

      चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

      June 20, 2026

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » अंकिता प्रकरण पर धामी का ‘पॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक’
    उत्तराखंड

    अंकिता प्रकरण पर धामी का ‘पॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक’

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJanuary 10, 2026Updated:January 10, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    क्या छंटेगा साजिशों का कोहरा?, अपनों को नसीहत विरोधियों को चुनौती
    उत्तराखण्ड सत्य, देहरादून

    उत्तराखंड की राजनीति में जब भी अंकिता भंडारी का नाम गूंजता है, सत्ता के गलियारों में हलचल तेज होना स्वाभाविक है। लेकिन हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस अंदाज में मीडिया का सामना किया, उसने राज्य की सियासी फिजां में एक नया विमर्श पैदा कर दिया है। सचिवालय के भीतर आयोजित प्रेस कॉन्फ्ेंस का आधिकारिक एजेंडा भले ही ‘टठ ळ त्।ड ळ’ योजना की जानकारी देना था, लेकिन मुख्यमंत्री के तेवरों ने इसे पूरी तरह से अंकिता हत्याकांड पर सरकार की सफाई और पलटवार के मंच में तब्दील कर दिया। जैसे ही पत्रकारों ने अंकिता मामले की सुगबुगाहट की, मुख्यमंत्री ने महज 14 मिनट में सरकारी योजनाओं का औपचारिक पाठ समाप्त किया और अगले 22 मिनट तक उन सवालों से दो-दो हाथ किए, जो लंबे समय से सरकार की घेराबंदी कर रहे थे। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ की तरह अपना पक्ष रखा, बल्कि अपनी छवि को एक ऐसे अभिभावक के रूप में पेश किया जो अपनी ‘बेटी’ के लिए न्याय की लड़ाई में किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने इस बात पर गहरा क्षोभ जताया कि जघन्य अपराध के तुरंत बाद कड़ी कार्रवाई करने के बावजूद, कुछ तत्व राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए बार-बार सरकार और संगठन पर उंगलियां उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में चुनौती देते हुए कहा कि वह हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं और उन्होंने पूरे घटनाक्रम को एक बार फिर जनता की याददाश्त में ताजा किया, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि सरकार ने शुरू से ही इस मामले में संवेदनशीलता दिखाई है।प्रेस कॉन्फ्ेंस का सबसे चर्चित पहलू वह वायरल ऑडियो क्लिप रहा, जिसने हाल के दिनों में राज्य में भारी शोर मचाया है। इस पर मुख्यमंत्री का रुख बेहद तल्ख और स्पष्ट था। उन्होंने इस ऑडियो क्लिप को एक सुनियोजित नैरेटिव का हिस्सा बताते हुए कहा कि जिस तरह से इसमें कभी हत्या तो कभी आत्महत्या की बातें की जा रही हैं, वह केवल जांच को भटकाने और जनता के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश है। धामी ने सार्वजनिक मंच से उन सभी लोगों को ललकारा जो इस ऑडियो के आधार पर माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास भी इस मामले में रत्ती भर भी सत्यता है या कोई ठोस सबूत है, तो वह बेझिझक जांच एजेंसियों के पास आए। उन्होंने गवाहों की सुरक्षा और उनके नाम की गोपनीयता का भरोसा दिलाते हुए यह साफ किया कि केवल हवा में तीर चलाने से न्याय नहीं मिलता, बल्कि सबूतों से मिलता है।मुख्यमंत्री का रुख अपनों के प्रति भी उतना ही सख्त दिखा जितना विरोधियों के प्रति। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि एक सम्मानित नागरिक और पूर्व जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने तंजिया लहजे में कहा कि जब पुलिस रोज नोटिस लेकर घर पहुंच रही है, तो छिपने के बजाय सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए, अन्यथा कानून अपना काम करने में सक्षम है। यह संदेश उन लोगों के लिए भी था जो इस संवेदनशील मामले में पर्दे के पीछे से राजनीति कर रहे हैं।अंत में मुख्यमंत्री ने अपने विरोधियों और राज्य की जनता को एक शायराना लेकिन गहरे संदेश के साथ आश्वस्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह से पूर्व में पेपर लीक जैसे मामलों में भ्रम फैलाया गया था और अंत में सत्य की जीत हुई थी, वैसे ही अंकिता मामले में भी सच की विजय होगी। उनका यह कहना कि ष्बादल हटेंगे, कोहरा हटेगा और एक बार फिर सूरज निकलेगाष्, इस बात का प्रतीक है कि सरकार इस मुद्दे पर खुद को पूरी तरह दोषमुक्त और पारदर्शी मानती है। यह रिपोर्ट केवल एक प्रेस कॉन्फ्ेंस का ब्यौरा नहीं है, बल्कि यह मुख्य मंत्री धामी के उस राजनीतिक आत्म विश्वास का दस्तावेज है, जिसके जरिए वे राज्य में फैले अनिश्चितता के कोहरे को चीरकर न्याय का सूरजनिकालने का दावा कर रहे हैं।

    इंसाफ की चौखट पर ‘सियासी सुलगते’ सवाल
    अंकिता भंडारी प्रकरण अब केवल एक पुलिसिया तफ्तीश भर नहीं रह गया है, बल्कि यह उत्तराखंड की सियासत और सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी परीक्षा बन चुका है। एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह दावा है कि सरकार ने घटना के पहले दिन से ही ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई और तत्काल गिरफ्तारियां कीं, तो दूसरी तरफ विरोधियों का यह तर्क है कि जांच की परतें अभी भी उस ‘अदृश्य वीआईपी’ तक नहीं पहुंच पाई हैं, जिसका जिक्र शुरुआती शोर में बार-बार हुआ था। मुख्यमंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्ेंस में सुरेश राठौर जैसे रसूखदार नामों को सीधे तौर पर पुलिस के सामने आने की नसीहत देना यह तो दर्शाता है कि सरकार पर दबाव बढ़ रहा है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह महज एक राजनीतिक दांव है या फिर जांच का कोई नया सिरा? राज्य की जनता के लिए अंकिता केवल एक नाम नहीं, बल्कि पहाड़ की अस्मिता का प्रतीक बन चुकी है। ऐसे में, वायरल ऑडियो क्लिप और उस पर मचे बवाल के बीच, सच और झूठ की इस जंग ने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली को भी कसौटी पर खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री का ‘सूरज निकलने’ वाला भरोसा तभी सार्थक होगा, जब इंसाफ की रोशनी अंकिता के बिलखते माता-पिता के आंगन तक पहुंचेगी और अफवाहों के इस शोर का कानूनी अंत होगा।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    By उत्तराखंड सत्यJune 20, 20260

    दो वर्षों में 14-9 प्रतिशत बढ़ी साक्षरता दर, अब 98-7 प्रतिशत आबादी साक्षर,धामी कैबिनेट का…

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026

    भीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप

    June 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    साक्षरता में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

    June 20, 2026

    एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बनेगा उत्तराखंड

    June 20, 2026

    चुनावी मोड में कांग्रेस,विधाानसभा वार बनेगा जीत का रोडमैप

    June 20, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.