Close Menu
    What's Hot

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    March 19, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    • रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू
    • उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप
    • विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’
    • भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026

      भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

      March 2, 2026

      गैरसैंण की सर्द हवाओं के बीच गरमाएगा बजट सत्र

      February 21, 2026

      आपके घर का ‘एक्स-रे’ करेगा गृह मंत्रालय

      February 21, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » नई सोच,नए इरादों से खुले विकास के रास्ते
    ऊधम सिंह नगर

    नई सोच,नए इरादों से खुले विकास के रास्ते

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यDecember 13, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    मात्र नौ माह में महापौर विकास शर्मा ने बदली शहर की सूरत, दशकों से अटके कार्य अब तेजी से धरातल पर
    उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर
    शहर की राजनीति में अक्सर यह शिकायत सुनाई देती रही है कि विकास के वादे सिर्फ चुनावी भाषणों तक सिमट जाते हैं, लेकिन महापौर विकास शर्मा ने अपने मात्र नौ माह के कार्यकाल में यह धारणाएँ बदल दी हैं। उनकी युवा सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सुदृढ़ संबंधों ने रुद्रपुर के विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ा दिया है। जो काम दशकों से सिर्फ फाइलों में अटके थे, वे आज धरातल आ रहे हैं, और कई बड़े प्रोजेक्ट शहर की नई तस्वीर गढ़ने को तैयार हैं। नौ माह पहले निकाय चुनावों के दौरान विकास शर्मा ने आम जनता से कई वादे किए थे, जिन्हें लोग पिछली कार्यप्रणालियों के आधार पर हवाई समझ रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, शहरवासियों को महसूस होने लगा कि ये वादे सिर्फ घोषणाएँ नहीं थे, बल्कि एक विजन था जिसे साकार करने की मजबूत मंशा महापौर अपने साथ लेकर आए थे। किच्छा रोड पर वर्षों से जमा कचरे के पहाड़ का सफाया हो या वेंडिंग जोन का निर्माण ये काम न सिर्फ चुनौतीपूर्ण थे बल्कि शहर के लिए अत्यंत आवश्यक थे। महापौर के नेतृत्व में दोनों कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जो रुद्रपुर के लिए बड़े बदलाव साबित हुए। स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर नगर निगम ने अभूतपूर्व प्रगति की है। जहां पहले नगर निगम की राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग 417 थी, वहीं अब यह छलांग लगाकर देश में 68वें स्थान पर पहुँच गया है। पूरे उत्तराखंड में रुद्रपुर नगर निगम ने नंबर-1 की जगह बनाई है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए नगर निगम को स्कॉच अवार्ड, सुंदरलाल बहुगुणा पर्यावरण अवार्ड सहित चार प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं, जिनके साथ लाखों रुपये की पुरस्कार राशि भी निगम को प्राप्त हुई है। बोर्ड की पहली बैठक में महापौर के नेतृत्व में 56 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित हुए थे, जिनमें से लगभग सभी पर काम शुरू हो चुका है। इसके बाद हाल में हुई बैठक में बोर्ड ने 60 से अधिक विकास योजनाओं को मंजूरी दी है, जिनके पूरा होने पर रुद्रपुर का शहरी ढांचा एक नई दिशा में बढ़ने वाला है। महापौर ने कई ऐसे फैसले लिए जो दशकों तक किसी भी जनप्रतिनिधि में लागू करने का साहस नहीं था। मुख्य बाजार में ठेलियों और अतिक्रमण का सालों पुराना संकट उनकी प्राथमिकताओं में रहा। पहले गांधीगिरी दिखाते हुए व्यापारियों को गुलाब के फूल दिए गए, फिर भी सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई और चालान किए गए। शुरुआती विरोध के बावजूद व्यापारियों ने भी अंततः महसूस किया कि यह कार्रवाई उनके और शहर दोनों के हित में है। आज बाजार की सूरत बदल रही है फुटपाथ खाली हैं, रास्ते खुले हैं, और खरीदारी करने वालों को सुगमता मिल रही है। मुख्य बाजार का वीर हकीकत राय मार्ग एक ‘मॉडल स्ट्रीट’ बनने जा रहा है, जिसके लिए करोड़ों रुपये का प्लान तैयार है और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। महापौर की मुख्यमंत्री धामी से पुरानी मित्रता शहर के लिए वरदान साबित हो रही है। भाजपा युवा मोर्चा के दिनों से शुरू हुई यह नजदीकियाँ आज विकास की सौगातों के रूप में शहर को लाभ दे रही हैं। गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण, हाईवे का चौड़ीकरण, अटरिया रोड चौड़ीकरण व अंडरग्राउंड नाला निर्माण, ट्रांजिट कैंप में रजत जयंती पार्क, मुख्य बाजार में फुटपाथ व नाली निर्माण, गंगापुर रोड और भूरारानी रोड चौड़ीकरण जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री से हरी झंडी पा चुके हैं। इसी माह सीएम धामी रुद्रपुर पहुंचकर शहर को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उपहार देने वाले हैं। महापौर विकास शर्मा ने अपनी पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्णायक कार्यशैली से न सिर्फ प्रशासन को सक्रिय किया है, बल्कि विपक्षी दलों के लोगों को भी अपना प्रशंसक बना लिया है। रुद्रपुर आज विकास की नई राह पर है और यह स्पष्ट है कि महापौर विकास शर्मा शहर की नई तकदीर लिखने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026

    रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू

    March 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    देश

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    By उत्तराखंड सत्यMarch 19, 20260

    प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में शीर्ष नेतृत्व ने किया मंथन नई दिल्ली। आगामी विधानसभा…

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    March 19, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    March 19, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.