उत्तराखण्ड सत्य,हल्द्वानी
शहर में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही हल्द्वानी का ट्रैफिक प्रबंधन पूरी तरह हाईटेक हो जाएगा। यहां इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 72 करोड़ की इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के टेंडर जारी कर दिए गए हैं और टेंडर फाइनल होते ही छह माह के भीतर काम शुरू होगा। इसके साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक नियंत्रण अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सिस्टम से होगा। फिलहाल शहर के 13 मुख्य चौराहों पर 1-20 करोड़ की लागत से लगी ट्रैफिक लाइटें निष्क्रिय पड़ी हैं। अब इन्हें आईटीएमएस से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एक समर्पित कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से पूरे शहर का ट्रैफिक वास्तविक समय में मॉनिटर होगा। कुमाऊं के प्रवेश द्वार के रूप में तेजी से बढ़ते हल्द्वानी की यातायात चुनौतियों को देखते हुए एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से इस प्रणाली को विकसित किया जा रहा है। यूयूएसडीए (उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी) ने परियोजना की डीपीआर शासन को पहले ही भेज दी थी। स्वीकृति मिलने के बाद अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो चुकी है। आईटीएमएस के तहत शहरभर में अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे जिन पर एडैप्टिव कंट्रोल सिस्टम होगा। यह सिस्टम ट्रैफिक घनत्व के अनुसार सिग्नल स्वतः बदल देगा। रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन कैमरे सिग्नल तोड़ने वालों की पहचान करेंगे, वहीं एएनपीआर कैमरे चोरी के वाहनों, नियम उल्लंघन में शामिल नंबर प्लेट और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। इन कैमरों के आधार पर ई-चालान की प्रक्रिया स्वतः संचालित होगी। स्पीड डिटेक्शन रडार ओवर स्पीड वाहनों को पकड़ेंगे और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रें में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए आवश्यक घोषणाएं की जाएंगी। इसके अलावा वैरिएबल मैसेज साइन बोर्ड राहगीरों को ट्रैफिक, मौसम और सड़क स्थिति की रियल टाइम जानकारी देंगे।हाईटैक सिस्टम लागू होने के बाद पूरे शहर में 225 सीसीटीवी सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। इनके लिए अलग कंट्रोल रूम स्थापित होगा, जहां यातायात पुलिस और तकनीकी स्टाफ चौबीसों घंटे निगरानी रखेगा। जगह-जगह इमरजेंसी पैनिक बटन भी लगाए जाएंगे, जिनसे किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को मिलेगी। पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को समय पर बसों से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध होंगी। इस प्रणाली में 91 रेड लाइट वायलेशन कैमरे, 91 एएनपीआर कैमरे, 10 स्पीड डिटेक्शन रडार, 52 आईपी स्पीकर आधारित पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, 50 मैसेज साइन बोर्ड, 25 पैनिक बटन, 174 पैदल यात्राी बटन, 174 काउंटडाउन टाइमर, 3 मौसम पूर्वानुमान बोर्ड और 100 पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम यूनिट शामिल होंगी। इसके अंतर्गत बरेली रोड क्षेत्र में हल्द्वानी बाईपास, तीनपानी, मंडी गेट, मंडी बाईपास, गांधी स्कूल, मंगल पड़ाव, सिंधी चौराहा, कालूसिद्ध मंदिर, स्टेडियम रोड, कोतवाली तिराहा, बरसाती नाला जंक्शन, तिकोनिया, हाइडिल गेट, कालटैक्स और नरीमन चौराहा पर ट्रैफिक लाइटें संचालित होंगी। कालाढूंगी रोड क्षेत्र में अल्मोड़ा अर्बन बैंक जंक्शन, जेल रोड चौराहा, नवाबी रोड, मुखानी, पीलीकोठी तिराहा, लालडांठ, सेंट्रल अस्पताल, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल और कटघरिया चौराहा शामिल हैं जहां पर ट्रैफिक लाईट लगाई जायेगी।
Trending
- संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र
- रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’
- राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी
- गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र
- सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र
- नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र
- डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट
- प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

