Close Menu
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
    • किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
    • सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
    • जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
    • किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
    • अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
    • राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
    • अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

      September 18, 2026

      UPI Payment पर MDR चार्ज की खबर से मचा हड़कंप! ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.40% शुल्क? जानिए पूरा सच

      September 16, 2026

      हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, BJP नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

      September 5, 2026

      नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही: 95 की मौत, करीब 500 लापता; 133 भारतीय नागरिक भी शामिल

      August 27, 2026

      अमरनाथ यात्रा: आस्था, प्रकृति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम

      July 18, 2026
    • उत्तराखंड

      ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

      September 19, 2026

      जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

      September 19, 2026

      किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने

      September 19, 2026

      अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास

      September 18, 2026

      राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur

      September 18, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रूद्रपुर में स्मार्ट ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम की कवायद शुरू
    ऊधम सिंह नगर

    रूद्रपुर में स्मार्ट ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम की कवायद शुरू

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    एआई आधारित हाईटेक एनपीआर कैमरों से होगा ट्रैफ़िक नियंत्रण
    उत्तराखण्ड सत्य, रूद्रपुर

    हाल ही में इंदौर दौरे से लौटे महापौर विकास शर्मा ने इंदौर की तर्ज पर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं। इसी के तहत बुधवार को महापौर ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ बैठक करके शहर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने के लिए रूपरेखा तैयार की। इस दौरान तय किया गया कि स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू करने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर काम करेंगे। इसके तहत शहर में एआई तकनीक पर आधारित हाईटैक एनपीआर कैमरे लगाये जायेंगे। इस नई व्यवस्था को लागू करने वाला रूद्रपुर उत्तराखण्ड का पहला शहर होगा। महापौर विकास शर्मा हाल ही में इंदौर के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने वहां के अत्याधुनिक ट्रैफिक नियंत्रण प्रणाली का अध्ययन किया। लौटने के बाद उन्होंने रूद्रपुर में भी वैसा ही सिस्टम लागू करने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और स्मार्ट सिस्टम की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। एसएसपी मणिकांत मिश्र एवं एएसपी रेवाधर मठपाल के साथ बैठक में महापौर ने बताया कि इंदौर में लागू स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम न केवल ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारु बनाता है, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी बेहद प्रभावी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को उत्तराखंड का पहला ऐसा शहर बनाया जाएगा, जहां पूरे नगर निगम क्षेत्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हाईटेक एनपीआर (नंबर प्लेट रीडिंग) कैमरों से लैस किया जाएगा। महापौर ने जानकारी दी कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों, चौराहों और प्रवेश द्वारों पर उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की स्वतः पहचान कर तुरंत ई-चालान जारी कर सकेंगे। इस पूरी प्रणाली को यदि आवश्यक हुआ तो किसी विशेषज्ञ कंपनी के माध्यम से संचालित किया जाएगा, ताकि संचालन में पारदर्शिता और दक्षता बनी रहे। इस स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से न केवल नियमों का उल्लंघन रोकने में मदद मिलेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और यातायात जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, शहर में होने वाले अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होगा, क्योंकि ये कैमरे संदिग्ध गतिविधियों और अपराधियों की पहचान करने में भी सक्षम होंगे। महापौर शर्मा ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र ही राज्य सरकार को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाएगा और रूद्रपुर शहर को इस एडवांस टैक्नॉलाजी से जुड़ने वाला पहला शहर बनाया जायेगा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी इस योजना को क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि रूद्रपुर पुलिस के पास पहले से ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम की सुविधा उपलब्ध है। अब उसमें अत्याधुनिक कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सिस्टम को एआई तकनीक से जोड़ा जाएगा। इससे आम जनता को न केवल बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी अप्रत्याशित सुधार देखने को मिलेगा। अगर यह योजना सफलतापूर्वक लागू होती है, तो रूद्रपुर उत्तराखंड का पहला ऐसा शहर बन जाएगा, जहां ट्रैफिक प्रबंधन पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीकी रूप से सुसज्जित होगा।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026

    अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास

    September 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    By उत्तराखंड सत्यSeptember 19, 20260

    मोदी के जन्मदिन से महीने भर का ‘सेवा संकल्प’, लेकिन उत्तराखंड में इसके मायने सिर्फ…

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026

    जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026

    जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

    September 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक

    September 19, 2026

    किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

    September 19, 2026

    सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन

    September 19, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.