Close Menu
    What's Hot

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
    • धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
    • धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
    • जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
    • भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

      March 22, 2026

      धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

      March 22, 2026

      धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

      March 22, 2026

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » रूद्रपुर से कल रवाना होगा अमरनाथ यात्रियों का जत्था
    ऊधम सिंह नगर

    रूद्रपुर से कल रवाना होगा अमरनाथ यात्रियों का जत्था

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJuly 5, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    यात्रा की तैयारियां पूर्ण,श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के बैनरतले 25वीं यात्रा परव रवाना होंगे 90 तीर्थ यात्राी
    उत्तराखण्ड सत्य,रुद्रपुर

    उत्तर भारत की सबसे कठिन और आस्था से परिपूर्ण धार्मिक यात्राओं में शामिल श्री अमरनाथ यात्रा इस बार रुद्रपुर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर लेकर आई है। श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के तत्वावधान में हर वर्ष आयोजित होने वाली इस यात्रा की इस बार रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) मनाई जा रही है। 6 जुलाई से शुरू होने जा रही यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस बार यात्रा को और भी भव्य बनाने की तैयारियां की गयी है। यात्रा के लिए इस बार 90 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। 14 जुलाई को तीर्थ यात्राी बाबा बर्फानी के दर्शन कर वापस रूद्रपुर लौटेंगे। श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चîक्का ने बताया कि 6 जुलाई को रुद्रपुर से 90 श्रद्धालुओं का जत्था श्री अमरनाथ धाम के लिए रवाना होगा। इस दिन शाम पांच बजे रुद्रपुर के पांच मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। दिल्ली पहुंचने पर शाम को श्रद्धालुओं के स्वागत में शिव चौकी का आयोजन होगा और रात्रि विश्राम महिपालपुर स्थित होटल में किया जाएगा। अगले दिन 7 जुलाई को सुबह 7 बजे श्रद्धालु फ्लाइट से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। श्रीनगर से विशेष वाहनों के माध्यम से यात्राी बालटाल पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। 9 जुलाई को तड़के 5 बजे श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा शुरू करेंगे, और उसी रात बालटाल लौट आएंगे। इसके बाद दो दिन श्रीनगर प्रवास के दौरान श्रद्धालु स्थानीय धार्मिक स्थलों और घाटियों का भी आनंद लेंगे। यात्रा के अगले चरण में श्रद्धालु फ्लाइट से जम्मू पहुंचेंगे और वहां से कटरा रवाना होंगे, जहां मां वैष्णो देवी के दर्शन किए जाएंगे। साथ ही शिवखोड़ी धाम का भी दर्शन किया जाएगा। 13 जुलाई की रात श्रद्धालु गरीब रथ ट्रेन से वापस रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे और 14 जुलाई को दोपहर में रुद्रपुर वापस पहुंचेंगे। अजय चîक्का ने बताया कि यह यात्रा न केवल एक तीर्थ यात्रा है, बल्कि भक्ति, सेवा और समर्पण की एक मिसाल भी है। श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी और तब से यह संस्था धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग ले रही है।सेवा मंडल द्वारा न केवल अमरनाथ यात्रा का सफल आयोजन किया जाता है, बल्कि हर वर्ष महाशिवरात्रि पर भव्य शिव जागरण भी आयोजित किया जाता है, जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकार भाग लेते हैं। इसके अतिरिक्त, कांवर यात्रा के दौरान भी मंडल के पदाधिकारी और सदस्य दिन-रात सेवा में जुटे रहते हैं। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता और श्रद्धालुओं की सेवा में निरंतर तत्पर श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल, रुद्रपुर की आस्था और सेवा भावना का परिचायक बन चुका है। इस बार की यात्रा मंडल के लिए ऐतिहासिक होगी,क्योंकि यह न केवल 25वीं वर्षगांठ है, बल्कि श्रद्धा, परंपरा और संगठित व्यवस्था का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करेगी।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    By उत्तराखंड सत्यMarch 22, 20260

    बीकेटीसी ने अनुच्छेद-26 को बनाया अपनी ढाल, मुख्यमंत्री ने दी व्यापक विचार-विमर्श की सलाह उत्तराखण्ड…

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.