रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने सीएम योगी के साथ राजनैतिक मुद्दों को लेकर चर्चा भी की। महापौर विकास शर्मा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं शहरी विकास विभाग उत्तराखण्ड की ओर से उत्तराखण्ड के निकायों के जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लखनऊ पहुंचे थे। क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शिष्टार भेंट करते हुए उन्हें गुलदस्ता दिया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राजनीतिक विषयों को लेकर चर्चा की। सीएम योगी ने महापौर विकास शर्मा से दो दिवसीय प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का उपयोग समाज हित में करने का आहवान किया।
Trending
- दीनदयाल जयंती पर BJP का बड़ा आयोजन, कमल जिंदल ने किया नमन तो विकास शर्मा ने संभाली स्वच्छता की कमान
- पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन, जवानों ने किया शारीरिक एवं शस्त्राभ्यास
- मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बांटी लेबर किट, बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
- 26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक बंद! SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह
- ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
- किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
- जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प

