रूद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ एवं श्री अमरनाथ जी सेवा मण्डल के महामंत्री मनीष चुघ और युवा समाजसेवी तरूण चुघ की माताजी श्रीमती उर्मिला रानी चुघ का गुरूवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उर्मिला रानी चुघ अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। वह सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहती थी। निधन के पश्चात उनकी इच्छानुसार परिवार ने उनका नेत्रदान का संकल्प पूरा कराया। दुनिया छोड़ने के बाद भी श्रीमती उर्मिला रानी चुघ दो नेत्रहीनों को रोशनी दे गयी। शुक्रवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनैतिक, सामाजिकऔर धार्मिक संगठनों से जुड़े हजारों लोगों ने पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि दी।
Trending
- ‘सेवा संकल्प’ के बहाने 2027 की सियासी जमीन पर दस्तक
- किच्छा नगर पालिका चुनाव में दो दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
- सेवा के रंग में रंगा सीएम धामी का जन्मदिन
- जन्मदिन पर युवाओं से मांगे तीन संकल्प
- किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति के मायने
- अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास
- राजकुमार ठुकराल का EXCLUSIVE इंटरव्यू | राजकुमार ठुकराल ने खोले कई राज! खुलकर बोले पूर्व विधायक | USTV rudrapur
- अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि पहुंचेंगे उत्तराखंड , गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल

