Close Menu
    What's Hot

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
    • धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
    • धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
    • जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
    • भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

      March 22, 2026

      धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

      March 22, 2026

      धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

      March 22, 2026

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » जो कोई नहीं कर पाया वो विकास ने कर दिखाया
    ऊधम सिंह नगर

    जो कोई नहीं कर पाया वो विकास ने कर दिखाया

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यMay 10, 2025No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    मेयर की पहल से बदलने लगी बाजार की सूरत,ठेलियां हटने और फुटपाथ खाली होने से ऽुला-ऽुला नजर आ रहा मुख्य बाजार

    अजय चड्डा,रूद्रपुर

    शहर के मुख्य बाजार में जो काम दशकों से कोई भी जनप्रतिनधि और प्रशासन नहीं कर पाया वो काम मेयर विकास शर्मा ने अपने महज तीन माह के कार्यकाल में ही कर दिखाया है। मुख्य बाजार में लम्बे समय से अतिक्रमण के चलते पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा था, फुटपाथों पर व्यापारी कब्जा जमाये हुए थे तो सड़क पर जगह जगह ठेलियां जाम का कारण बन रही थी। मजे की बात तो यह है कि वर्षों से इन ठेलियों से कई दुकानदार सड़क का किराया वसूल कर रहे थे। मेयर विकास शर्मा ने मुख्य बाजार न सिर्फ बाजार से फुटपाथ खाली कराये हैं बल्कि बाजार से ठेलियों को भी हटाकर ऐतिहासिक काम किया है।दरअसल मुख्य बाजार लम्बे समय से अव्यवस्थित था। बाजार में अतिक्रमण की भरमार से अकसर जाम की स्थिति बनी रहती थी। शाम के समय तो बाजार में पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता था। पूर्व में हाईकोर्ट के निर्देश पर मुख्य बाजार में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था और उसके बाद तत्कालीन महापौर रामपाल सिंह ने बाजार में नाले का निर्माण कराने के साथ ही फुटपाथ भी बनाये थे। तब लग रहा था कि बाजार में अब जाम से छुटकारा मिलेगाा। लेकिन कुछ ही दिनों बाद बाजार में फिर पहले जैसी स्थिति हो गयी। फुटपाथ पर व्यापारियों ने सामान रखकर कब्जा जमा लिया और कई जगह ठेलियां लगने लगी। मजे की बात है कि दुकानों के आगे जगह जगह लगी इन ठेलियों से कुछ दुकानदार हजारों रूपये किराया वसूल कर रहे थे। बाजार में यह मनमानी दशकों से चल रही थी लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने बाजार को अव्यवस्थाओं से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाये। यहां तक कि प्रशासन भी व्यापारियों के संभावित विरोध को देखते हुए असहाय बना रहा। कई बार प्रशासन ने प्रयास तो किये लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। अब मेयर विकास शर्मा ने महज करीब तीन माह के कार्यकाल में ही बाजार की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की कोशिश में जुटे महापौर विकास शर्मा ने पहले मुख्य बाजार में फुटपाथ ऽाली कराने के लिए गांधी गिरी दिऽाकर अपील की। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को सख्त संदेश भी दिया। फुटपाथ खाली कराने के साथ ही मेयर ने बाजार से ठेलियों को भी अन्यत्र शिफ्रट कर दिया हालाकि अभी इन ठेलियों के लिए अस्थाई व्यवस्था की गयी है, बाद में इन्हें स्थाई रूप से वेंडिंग जोन में शिफ्रट करने की योजना बनाई गयी है। फिलहाल बाजार में ठेलियां हटने और फुटपाथ खाली करने से अब पूरा बाजार खुला खुला नजर आने लगा है। मेयर की इस पहल से कुछ व्यापारी नाराज जरूर हैं लेकिन अधिकांश व्यापारियों के साथ ही आम जनता को भी मेयर के कदम से बड़ी राहत मिली हैं। महापौर विकास शर्मा ने का कहना है कि शहर को सुंदर बनाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटे जिन भी ठेली वालों को बाजार से हटाया गया है उनकी सूची बना ली गयी है, जल्द ही उन्हें गल्ला मण्डी में प्रस्तावित वेंडिंग जोन में शिफ्रट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गरीब व्यापारियाेंं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जायेगा। शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं, इसमें जो भी आड़े आयेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा। महापौर ने कहा कि वेंडिंग जोन में पहले 70 दुकानें ईमानदारी से बांटी गयी उसके बाद अब जी 20 के दौरान उजाड़े गये लोगों को भी निष्पक्षता और पारदर्शिता से दुकानों का आवंटन कर दिया गया है। जो दुकानदार बचे हैं उनके लिए भी दुकानें बनाई जा रही है। महापौर ने कहा कि मुख्य बाजार में लम्बे समय से अव्यवस्थित है, अब इसे व्यवस्थित बनाने के लिए धरातल पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में कुछ व्यापारी गरीब व्यापारियों से मोटा किराया वसूल रहे थे, जबकि वह जगह नगर निगम की है। निगम मात्र 23 रूपये तहबाजारी वसूल कर रहा है और बड़े व्यापारी हजारों रूपये वसूल रहे हैं। आज जब गरीब व्यापारियों को वहां से हटाकर उनका स्थाई इंतजाम किया जा रहा तो किराया वसूल करने वाले बेचौन हो गये हैं, ऐसे लोग निजी स्वार्थ के लिए इस मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन नगर निगम ने जो कदम बढ़ाया है अब पीछे नहीं हटेगा। महापौर ने कहा कि गरीब दुकानदारों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है, उनके बीच में जो आयेगा उसे बख्शा नहीं जायेगा। महापौर ने कहा कि मेरा कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है, जो भी कदम उठाये जा रहे हैं वह पूरे शहर के हित में हैं। जो भी किया जा रहा है वह दलगत राजनीति की भावना से उपर उठककर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दशकों से सड़क पर दुकान चलाने की जो आदत लोगों को पड़ी थी अब उसे ऽत्म करने का समय आ गया है। सड़क जनता के चलने के लिए उसमें व्यापार करने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी। महापौर ने व्यापारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि भविष्य में अब सड़क पर ठेली लगवाकर किराया वसूल करता कोई पाया गया तो उसके िऽलाफ अवैध वसूली का मुकदमा भी लिऽाया जायेगा। महापौर ने कहा कि जो भी ठेली वाले बाजार से हटाये गये है, उनके साथ पूरी सहानुभूति है, और उनके लिए हर हाल में स्थाई इंतजाम किया जायेगा। मुख्य बाजार को आने वाले दिनों में नये सवरूप में नजर आयेगा। यहां पर सुंदर लाईटें और कियोस्क लगाये जायेंगे। बाजार में सड़क नाली आदि की व्यवस्थायें भी दुरूस्त की जायेंगी। जल्द ही गांधी पार्क, अंबेडकर पार्क, और धीर पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा। मुख्य बाजार और ऽेड़ा स्थित सब्जी मण्डी को भी वेंडिंग जोन की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। मुख्य बाजार के बाद ट्रांजिट कैम्प को भी अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित किया जायेगा। शहर में जो भी लोग बाहर से आकर कारोबार कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित किया जायेगा। नगर निगम छोटे कारोबारियों का बकायदा रजिस्ट्रेशन करेगा और उन्हें टेªड लाईसेंस भी देगा। महापौर ने कहा कि तीन माह उनके कार्यकाल में शहर में बदलाव साफ नजर आ रहा है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगाा। महापौर ने कहा कि मैने कहा था कि नगर निगम सड़क नाली निर्माण तक ही सीमित नहीं रहेगा। नगर निगम आज बहुआयामी संस्था के रूप में काम कर रहा है। जल्द ही नगर निगम के माध्यम से पात्र लोगों को सफेद राशन कार्ड बनाने की भी व्यवस्था की जायेगी। जनता से जो वायदे चुनाव से पहले किये थे उन्हें पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    By उत्तराखंड सत्यMarch 22, 20260

    बीकेटीसी ने अनुच्छेद-26 को बनाया अपनी ढाल, मुख्यमंत्री ने दी व्यापक विचार-विमर्श की सलाह उत्तराखण्ड…

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

    March 22, 2026

    धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

    March 22, 2026

    धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र

    March 22, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.