Close Menu
    What's Hot

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    March 19, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर
    • भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    • रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू
    • उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप
    • विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026

      भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

      March 2, 2026

      गैरसैंण की सर्द हवाओं के बीच गरमाएगा बजट सत्र

      February 21, 2026

      आपके घर का ‘एक्स-रे’ करेगा गृह मंत्रालय

      February 21, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » सीएम धामी ने फ़िर दिया संवेदनशील नेतृत्व का परिचय
    उत्तराखंड

    सीएम धामी ने फ़िर दिया संवेदनशील नेतृत्व का परिचय

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यOctober 26, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    दीपोत्सव की जगमगाती रात में जब पूरा प्रदेश दीपों की लौ से आलोकित हो रहा था,घर-घर उल्लास और उमंग का माहौल था, उसी समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी दीपावली को कुछ अलग ढंग से मनाने का निर्णय लिया। वे राजधानी देहरादून के उस कोने में पहुँचे, जहाँ अब भी आपदा से जूझ रहे परिवारों के घरों में अंधेरा पसरा था। मुख्यमंत्री ने उनके बीच पहुँचकर न केवल उनकी व्यथा सुनी, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी दिलाया कि सरकार उनके पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।दीपावली की रात मुख्यमंत्री धामी का यह कदम एक संवेदनशील और जनसमर्पित नेता की छवि को और भी प्रखर बना गया। सहस्रधारा क्षेत्र के कार्लीगाड़ के मझाड़ा गांव में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि सरकार ने पुनर्वास और राहत कार्यों को प्राथमिकता में रखा है और हर प्रभावित परिवार को जल्द सुरक्षित आश्रय मिल सके, इसके लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि दीपावली का सच्चा अर्थ तभी पूर्ण होता है जब हम दूसरों के जीवन में भी रोशनी फैला सकें। उनकी इस पहल से आपदा पीड़ितों के चेहरों पर आशा की हल्की मुस्कान लौट आई।युवा मुख्यमंत्री के रूप में पिछले चार वर्षों में पुष्कर सिंह धामी ने कई कठिन दौरों का सामना किया है। जब उन्होंने राज्य की कमान संभाली, तब कई मोर्चों पर चुनौतियाँ खड़ी थीं। विधानसभा चुनाव में विजय के बाद भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठे तो उन्होंने दृढ़ता से कार्रवाई कर युवाओं के विश्वास को पुनः स्थापित किया। दो बार उन्होंने इस विकराल समस्या को सुलझाकर अपनी राजनीतिक सूझबूझ और प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण दिया।हाल ही में उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग हादसे ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उस कठिन समय में मुख्यमंत्री धामी ने जिस धैर्य और तत्परता से राहत कार्यों की निगरानी की, उसने हर किसी को प्रभावित किया। उसी तर्ज पर वे उत्तरकाशी के धराली और चमोली जिले के थराली में आई भीषण आपदा के दौरान भी सबसे पहले मौके पर पहुँचे और राहत व पुनर्वास कार्यों का नेतृत्व किया। वर्षा ऋतु के अंतिम दिनों में जब देहरादून भी अतिवृष्टि के प्रकोप से नहीं बच सका, तब भी मुख्यमंत्री ने तत्परता से प्रभावितों के बीच जाकर उन्हें हिम्मत और सहायता का भरोसा दिया।दीपावली पर उन्होंने न केवल पीड़ितों के बीच जाकर संवेदनशीलता दिखाई, बल्कि अपने राजनीतिक शिष्टाचार का भी परिचय दिया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से उनके आवास पर जाकर भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों भुवन चंद्र खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डॉ- रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी आत्मीय भेंट की।अस्वस्थ चल रहे खंडूड़ी से मुलाकात के दौरान धामी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं, हरीश रावत से मुलाकात के पीछे केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सच्ची संवेदना थी। कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटते समय मेरठ में हरीश रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस समय मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर उनका हाल जाना था और दीपावली के अवसर पर स्वयं उनके आवास जाकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।मुख्यमंत्री धामी दीपोत्सव के बीच भाजपा संगठन से संवाद करना भी नहीं भूले। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों से वर्चुअल माध्यम से वार्ता की, उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आग्रह किया।नवरात्र से लेकर दीपावली तक मुख्यमंत्री धामी ने स्वदेशी अपनाओ अभियान को भी विशेष बल दिया। वे कई बार बाजारों में स्वयं जाकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करते नजर आए। उनका यह व्यवहारिक संदेश आम लोगों को फ्देशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनोय् का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करता है

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026

    उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

    March 2, 2026

    भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    रुद्रपुर

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    By उत्तराखंड सत्यMarch 22, 20260

    विधायक ने प्रशासनिक अमले के साथ किया मुआयना, 13-94 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृत उत्तराखण्ड…

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    March 19, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    March 19, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    जल्द मिलेगी बाईपास चौड़ीकरण की सौगात,बजट की बाधाएं हुई दूर

    March 22, 2026

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    March 19, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.