उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर
कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवें दल का रुद्रपुर पहुंचने पर श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा सेवा समिति की ओर से गर्मजोशी और श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया गया। नगर के एक होटल में समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने दल का अभिनंदन फूलों की वर्षा और ‘भोलेनाथ’ के गगनभेदी जयकारों के बीच किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दल में कुल 47 यात्राी शामिल हैं, जिनमें 35 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। दल का नेतृत्व दो जनसंपर्क अधिकारी (एलओ)- मनु महाराज और ओम प्रकाश कर रहे हैं। यात्रियों में गुजरात के अहमदाबाद से आए परेशभाई (22 वर्ष) सबसे कम उम्र के यात्राी हैं, जबकि तमिलनाडु के चेन्नई से आए चंद्रन थांगवेलु (70 वर्ष) सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों ने भगवान शंकर के भजन प्रस्तुत कर माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। इसके बाद यात्रियों ने दोपहर का भोजन और अल्प विश्राम किया। शाम होते ही दल टनकपुर के लिए रवाना हो गया, जहां से आगे की यात्रा शुरू होगी। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के कोऑर्डिनेटर भूपिंदर के अलावा महेश गर्ग, मनीष गोस्वामी, रजनीश बत्र, प्रदीप अग्रवाल, अजय लूथरा, देवेंद्र भाटिया, मयंक माटा, सचिन रहेजा, रवि खनिजो, ब्रजेश, सुमित सोनकर, शिवम गोस्वामी, हेमंत, अंकित नरूला, मनीष चुघ, राजीव मिîक्का, सुरेश छाबड़ा, निशांत ढल्ला, अजय चîóा और रमन अरोरा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यह यात्रा न केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह यात्रियों के लिए जीवनभर की अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभूति भी है।