पुराने चेहरों को जनता ने नकारा, जिलापंचायत की कई दिग्गजों की नहीं बच पाई साख
उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर
उधम सिंह नगर में हुए जिला पंचायत व ग्राम प्रधान चुनावों ने इस बार जिले की सियासी तस्वीर ही बदल दी। जनता ने लंबे समय से जमे चेहरों को दरकिनार कर कई नए चेहरों को मौका दिया। खास बात यह रही कि महिलाओं और युवाओं ने पूरे चुनावी परिदृश्य में बड़ी भूमिका निभाई, जबकि कुछ प्रतिष्ठित नेताओं को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। जिले में जिला पंचायत की 35 सीटों में से कई सीटें हॉट सीट बनी हुई थी जिनमें दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। जिला पंचायत की 35 सीटों में से इस बार भाजपा 15 सीटों पर सिमटकर र ह गयी। जबकि 12 सीटों पर कांग्रेस समर्थित और आठ सीटों पर निर्दलियों ने बाजी मारी है। कई सीटों पर इस बार मुकाबला रोचक रहा। जिले की भंगा सीट इस बार सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया था और इसे फ्री छोड़ दिया था। जिला पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष रेनू गंगवार इस सीट से चुनाव लड़ रही थी, उनके सामने कांग्रेस समर्थित बुशरा मलिक और कुर्मी समाज से ही ताल्लुक रखने वाली हाईकोर्ट की अधिवक्ता शिवांगी गंगवार मैदान में थी। इस सीट पर मुकाबला इसलिए भी रोचक था क्यों कि सुरेश गंगवार का परिवार पिछले बीस वर्षों से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रहा है और अपनी राजनैतिक विरासत को बचाये रखना गंगवार परिवार के लिए बड़ी चुनौती थी। चुनोति इसलिए भी थी क्यों कि इस बार रेनू गंगवार के सामने चुनाव लड़ रही शिवांगी गंगवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी चुनाव लड़ रहे थे। हालाकि भाजपा ने यहां किसी को कोई समर्थन नहीं देने का ऐलान किया था, लेकिन इसके बावजूद चुनाव प्रचार के अंतिम समय में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिवांगी गंगवार के लिए चुनावी सभाओं में वोट मांगे थे। चुनाव प्रचार के दौरान रेनू गंगवार के प्रचार के लिए हरियाणा की प्रसिद्ध कलाकार सपना चौधरी ने भी यहां रोड शो किया था और सभा में रेनू गंगवार के लिए वोट मांगे थे। जिसके चलते मुकाबला यहां दिलचस्प हो गया था। चुनाव प्रचार के दौरान सुरेश गंगवार और उनके परिवार के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार चलता रहा। व्यक्तिगत और गंभीर आरोप भी उन पर लगाये गये लेकिन आखिरकार चुनाव परिणाम सामने आने पर गंगवार परिवार ने एक बार फिर इस सीट पर अपनी बादशाहत को बरकरार कर लिया। इस सीट पर रेनू गंगवार ने शानदार जीत दर्ज की। बुशरा मलिक दूसरे और शिवांगी गंगवार तीसरे नंबर पर रही। जिले में दूसरी हॉट सीट कुरैया थी। यहां पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कोमल चौधरी को जिताने में भाजपा के कई दिग्गज नाकाम रहे। विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित भाजपा के कई बड़े चेहरे कोमल के पक्ष में प्रचार कर रहे थे और उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। यहां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुनीता सिंह ने कोमल चौधरी को पराजित कर दिया। यहां कांग्रेस समर्थित सुनीता सिंह को 9031, भाजपा समर्थित कोमल चौधरी को 8681 और फरहा को 4276 वोट मिले। वहीं खानपुर पूर्व जिला पंचायत सीट पर भी कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। यहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल निर्दलीय सुषमा के पक्ष में धुंआधार प्रचार कर रहे थे, जबकि भाजपा समर्थित अमिता विश्वास के पक्ष में विधायक शिव अरोरा सहित कई भाजपा नेता लगे हुए थे। निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा हाल्दार के सामने भाजपा और कांग्रेस समर्थित दोनों प्रत्याशियों को मुंह की खानी पड़ी। ठुकराल की मेहनत आखिरकार रंग लाई और इस सीट पर ठुकराल समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा हाल्दार करीब सात हजार से अधिक मतों से भाजपा समर्थित अमिता विश्वास को शिकस्त दी। सुषमा को 12525 और अमिता विश्वास को 5229 मत मिले। रवीता विश्वास को 1405,विशुका साना को 1219, पूजा सागर को 642 और कल्पना को मात्र 257 मत मिले। जिले की अन्य प्रमुख सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। वार्ड 1 बिगराबाग में हीरा देवी ने 9324 मतों के साथ शानदार जीत हासिल की। उपविजेता रितु जेठी को 5424 मत मिले। वार्ड 2 गांगी में रीता कपफलिया 5604 मत पाकर विजयी रहीं, जबकि सोनी राना को 4320 मत प्राप्त हुए।वार्ड 3 पहैनिया में संगीता राना ने 6887 मतों से जीत दर्ज की, नीलम देवी रहीं दूसरे स्थान पर 3636 मतों के साथ।वार्ड 6 नगला तरायी में सागर सिंह धामी ने 9215 मत प्राप्त कर बाजी मारी, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कमान सिंह को 2596 मत मिले। वार्ड 8 गुरूग्राम में शिल्पी सिंह ने 4473 मत लेकर जीत दर्ज की, वहीं ब्यूटी राय को 4324 मत प्राप्त हुए। वार्ड 9 डोहरा से मधु राना 5380 मतों के साथ विजयी रहीं, उपविजेता ओमप्रकाश सिंह को 4975 मत मिले। वार्ड 10 नकुलिया में आशा देवी ने 9556 मतों से जीत दर्ज की, मंगेश्वरी को 8028 मत प्राप्त हुए। वार्ड 11 सरकड़ा में सूरज नारायण 4946 मतों के साथ प्रथम स्थान पर रहे, योगेन्द्र को 4112 मत मिले। वार्ड 12 बिडौरा में सदफ मलिक ने 5105 मत प्राप्त किए, करमजीत सिंह को 5091 मत मिले फर्क बेहद कम रहा। वार्ड 13 एचता में भाष्कर सम्भल को 3721 मतों से जीत मिली, सुरजीत सिंह को 3712 मत प्राप्त हुए। वार्ड 15 दोपहरिया में गुरदास कालरा 8331 मतों के साथ विजयी रहे, जसविंदर सिंह को मिले 5218 मत। वार्ड 16 प्रतापपुर से प्रेम प्रकाश 10080 मत लेकर विजेता बने, उनके प्रतिद्वंदी जितेंद्र कुमार को 7653 मत मिले। वार्ड 18 खटोला में दीपा ने 8614 मत लेकर विजय हासिल की, मुकेश सिंह को 4002 मत मिले। वार्ड 19 बरीराई से भावना कोरंगा 7717 मतों के साथ विजयी रहीं, बबीता को 6973 मत प्राप्त हुए। वार्ड 20 खेमपुर में सिल्की ने 5488 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, बलराज सिंह को 4859 मत मिले। वार्ड 21 गदरपुरा में रेशमा रानी को 7850 मत प्राप्त हुए, परमीत कौर को 4002 मत मिले। वार्ड 23 रतनपुरा में मोहम्मद फुरकान 8305 मत लेकर विजयी रहे, रोशन लाल को 4736 मत प्राप्त हुए। वार्ड 24 टांडा आजम में जितेन्द्र शर्मा ने 7124 मत लेकर विजय प्राप्त की, गुलशन को 5556 मत मिले। वार्ड 25 भीकमपुरी में सीमा कौर ने 8897 मतों से जीत हासिल की, परमजीत कौर को 8107 मत मिले। वार्ड 26 हरसान में योगेन्द्र सिंह डोबाल 6056 मत प्राप्त कर विजेता बने, कमल किशोर भट्टð को 4524 मत मिले। वार्ड 27 बाजपुर गांव में कैलाश रानी शर्मा ने 8219 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, निशा बी को 7681 मत मिले। वार्ड 28 प्रतापपुर से बीनू 7389 मतों के साथ विजयी रहीं, बीना आर्य को 5612 मत प्राप्त हुए। वार्ड 29 बासखेड़ा खुर्द में रुकमणी 5475 मत लेकर विजयी बनीं, गुîóी को 3241 मत मिले। वार्ड 30 ढकिया कला में सुरेन्द्र कौर ने 7632 मत प्राप्त किए, मनीषा को 5128 मत मिले। वार्ड 31 पतरामपुर में रजनी ने 7384 मतों के साथ जीत दर्ज की, रविंदर कौर को 4944 मत मिले। वार्ड 32 राजपुर में नईम अहमद 3514 मतों के साथ विजयी रहे, विनीत कुमार को 3441 मत प्राप्त हुए।वार्ड 33 नारायणपुर में कामिनी सिंह ने 5522 मतों से विजय प्राप्त की, रिमबेबी को 3708 मत मिले। वार्ड 34 सरबरखेड़ा में मो- हसन ने 3570 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, मो- याकूब को 3270 मत मिले। वार्ड 35 बैलजूड़ी में चरनजीत सिंह ने 5906 मत प्राप्त कर बाजी मारी, रेनू को 3401 मत प्राप्त हुए। वहीं रुद्रपुर विकासखंड में ग्राम प्रधान पद की बात करें तो महिला नेतृत्व का विशेष प्रभाव देखने को मिला। खमियां नं- 4 से बचुली देवीने 1010 मतों से जीत दर्ज की। खमियां नं- 2 से कविता तिवारीको 845 मत मिले। जवाहर नगर में तारा पाण्डेयने 2036 मतों के साथ शानदार जीत हासिल की। खमियां नं- 1 से दीपा काण्डपालने 393 मत पाकर बाजी मारी। तुर्कागौरी से रोलीको 378 मत मिले। गडेरियाबाग में शशि कला यादवने 664 मतों से जीत हासिल की। खुर्पिया में पूजाने 424 मत पाकर प्रधान पद पर कब्जा किया। प्रतापपुर में यादवेंद्र नाथ त्रिपाठीको 449 मत प्राप्त हुए। आनन्दपुर से वीरेन्द्र यादवको 896 मतों से विजय मिली। महाराजपुर में नेहाको 588 मत प्राप्त हुए।कनकपुर से गुरमेज सिंहने 383 मतों से जीत दर्ज की। रामेश्वरपुर में मनविंदर सिंहको 723 मत मिले। नारायणपुर कोटा से दीपिका देवीने 283 मतों के साथ सफलता प्राप्त की। , लोहरी में रेष्माको 278 मत प्राप्त हुए। शिमला पिस्तौर में जगजीत गंभीरको 1277 मत मिले। छत्तरपुर से हरीश भट्टðविजयी घोषित हुए, मटकोटा में दीपक गिरीको 896 मत मिले। बिन्दुखेड़ा से कावल सिंह को 763 मतों से विजय प्राप्त हुई। भगवानपुर में विनीत सिंह ने 522 मत पाए। दानपुर में मंदीप वर्माको 592 मत मिले। किरतपुर में आशीष यादव को 1243 मत प्राप्त हुए। बागवाला में पूजा कुमारी को 398 मत मिले। भमरौला में गौसिया रहमानने 837 मतों से जीत दर्ज की। मल्सी में राजेन्द्र कुमार दासको 604 मत मिले। मल्सा गिरधरपुर से मनीषाको 543 मतों से जीत मिली। कच्ची खमरिया में नईमाको 808 मत मिले। सैजना से सुनीता यादवने 688 मत पाकर प्रधान पद प्राप्त किया। कुरैया में जसवीर कौरको 1193 मत मिले। दरऊ से नाजियाने 1481 मतों के साथ जीत दर्ज की। छिनकी में दीपा थानवानीको 1227 मत प्राप्त हुए। दोपरहिया से अमन कश्यपने 774 मतों से जीत हासिल की। सुतईया में छत्रपालको 944 मत प्राप्त हुए। भंगा में रविंद्र गंगवारको 495 मत मिले। अजीतपुर में सोनी गंगवारको 821 मतों से विजय प्राप्त हुई। बरी से मेहरबान सिंह को 788 मत प्राप्त हुए। बरा में निशाने 1233 मतों से जीत दर्ज की। फिरोजपुर में आबिदाने 1520 मत प्राप्त कर प्रधान पद हासिल किया। शहदौरा में उस्मानको 1228 मत मिले। कर्ठरा में फरबीनको 1167 मतों से जीत मिली। बड़पुर में रौशनीको 582 मत मिले। चाचर में तुलसीने 424 मतों से प्रधान पद जीता। नजीमाबाद में राहुल कुमारको 134 मत प्राप्त हुए।