Close Menu
    What's Hot

    बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

    September 6, 2025

    केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

    September 6, 2025

    गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

    September 6, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी
    • केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज
    • गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि
    • रूद्रपुर में स्मार्ट ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम की कवायद शुरू
    • डॉ. राकेश मिश्र ने जे.पी. नड्डा को भेंट की अपनी पुस्तक ‘सम्मिधा’
    • सतना हाफ मैराथन की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश
    • महापौर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कई योजनाओं को मिली हरी झंडी
    • आपदा से जख्मी उत्तराखंड: बनेगी नई पुनर्वास नीति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      डॉ. राकेश मिश्र ने जे.पी. नड्डा को भेंट की अपनी पुस्तक ‘सम्मिधा’

      September 3, 2025

      सतना हाफ मैराथन की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश

      August 31, 2025

      दो दिवसीय फाइट नाइट फिस्टा की तैयारियां पूर्ण

      August 23, 2025

      भारत का सबसे बड़ा मुक्केबाजी मुकाबला “फाइट नाइट्स फिएस्टा”23 और 24 को

      August 22, 2025

      प्रथम बिहार कप यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज

      August 2, 2025
    • उत्तराखंड

      बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

      September 6, 2025

      केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

      September 6, 2025

      गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

      September 6, 2025

      महापौर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कई योजनाओं को मिली हरी झंडी

      August 30, 2025

      आपदा से जख्मी उत्तराखंड: बनेगी नई पुनर्वास नीति

      August 30, 2025
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » नगला में राजेश शुक्ला की रणनीति से कांग्रेस फेल
    उत्तराखंड

    नगला में राजेश शुक्ला की रणनीति से कांग्रेस फेल

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर

    नवगठित नगला नगर पालिका में किच्छा के पूर्व भाजपा विधायक राजेश शुक्ला की सटीक रणनीति के आगे कांग्रेस ढेर हो गयी। यहां प्रत्याशी सचिन शुक्ला ने 1856 मतों से जीत दर्ज की है। नगला पालिका में पहली बार हुए चुनाव में भाजपा से टिकट को लेकर घमासान मचा था। लंबी जद्दोजद के बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला अपने भतीजे को टिकट दिलाने मे कामयाब हो गये। कांग्रेस ने पहले जिसे प्रत्याशी घोषित किया था उसके नामांकन में त्रुटि होने के कारण पर्चा निरस्त हो गया। बाद में निर्दलीय को कांग्रेस ने समर्थन दिया तो उसने भी भाजपा के समर्थन में पर्चा वापस ले लिया। उसके बाद कांग्रेस निर्दलीय विक्रम सिंह को समर्थन दिया जिसके बाद अध्यक्ष पद पर भाजपा के सचिन शुक्ला और निर्दलीय विक्रम सिंह के बीच सीधा मुकाबला था। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की सटीक रणनीति के चलते कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाये। भाजपा के सचिन शुक्ला ने 2078 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की है। निर्दलीय प्रत्याशी को मात्र 222 मत मिले। जबकि 17 मत नोटा पर पड़े और 82 वोट रद्द कर दिये गये। यहां कुल 2399 लोगों ने मतदान किया था। वार्ड नंबर एक से नेहा मिश्रा 39 वोट प्राप्त कर मात्र दो वोटों से जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंदी सीमा देवी को 37 वोट मिले। वार्ड नंबर दो में ज्योति प्रसाद ने 117 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्धी निशा यादव को 89 वोट मिले। वार्ड नं- 3 में नीलम यादव ने 166 वोट लेकर जीत दर्ज की जबकि उनकी प्रतिद्वंद्धी रेखा को 145 वोट मिले। वार्ड नं- 4 में सुनील रोहेला 206 मत लेकर विजयी हुए उनके प्रतिद्वंद्धी तौहिद अशरफ को 134 वोट मिले। वार्ड नं- 5 अजय ने अपने प्रतिद्वंद्धी टीका सिंह को मात्र 3 वोटों से हराया। अजय को 114 और टीका सिंह को 11 वोट मिले। वार्ड नं- 7 में देवेन्द्र यादव ने 165 वोट लेकर जीत दर्ज की उनकी प्रतिद्वंद्धी भगवती देवी को 118 वोट मिले। वार्ड नं- 6 में गोपाल दत्त पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला की भारी मतों से जीत पर भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। परिणाम घोषित होने के बाद सचिन शुक्ला और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का समर्थकों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

    September 6, 2025

    केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

    September 6, 2025

    गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

    September 6, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तराखंड

    बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

    By उत्तराखंड सत्यSeptember 6, 20250

    सभी जिलों में वृद्धा आश्रम खोलने का ऐलान, दिव्यांग शादी अनुदान पचास हजार, छात्रवृत्ति की…

    केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

    September 6, 2025

    गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

    September 6, 2025

    रूद्रपुर में स्मार्ट ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम की कवायद शुरू

    September 6, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

    September 6, 2025

    केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

    September 6, 2025

    गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

    September 6, 2025

    रूद्रपुर में स्मार्ट ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम की कवायद शुरू

    September 6, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

    September 6, 2025

    केन्द्र से मांगा 5702 करोड़ का राहत पैकेज

    September 6, 2025

    गुटबाजी से जकड़ी कांग्रेस,संगठन सृजन बैठक बनी रणभूमि

    September 6, 2025
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2025 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.