Close Menu
    What's Hot

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र
    • रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’
    • राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी
    • गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र
    • सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र
    • नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र
    • डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट
    • प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026

      भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा धर्मांतरणः डॉ उपाध्याय

      December 29, 2025
    • उत्तराखंड

      राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

      January 24, 2026

      गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

      January 24, 2026

      सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र

      January 24, 2026

      2027 से पहले बढ़ती चुनौतियाँ भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा

      January 10, 2026

      अंकिता प्रकरण पर धामी का ‘पॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक’

      January 10, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी
    उत्तराखंड

    बुजुर्गों और दिव्यांगों के सम्मान की गारंटी

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    सभी जिलों में वृद्धा आश्रम खोलने का ऐलान, दिव्यांग शादी अनुदान पचास हजार, छात्रवृत्ति की आयु सीमा खत्म
    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील नेतृत्व शैली और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में वृद्धा आश्रम खोले जाएंगे ताकि बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन जीने का सहारा मिल सके। साथ ही दिव्यांगों से शादी करने पर दी जाने वाली अनुदान राशि को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया जाएगा और कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए आयु सीमा समाप्त कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएँ सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के संवाद कार्यक्रम के दौरान कीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग छह लाख बुजुर्गों को प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से पेंशन दी जा रही है। वर्तमान में बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में नए भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से वृद्धाश्रम चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि बदलते समय में रिश्तों में आ रही चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम लागू किया है, जिससे बुजुर्ग अपने बच्चों या उत्तराधिकारियों से भरण-पोषण का कानूनी अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।अपने उद्बोधन में उन्होंने भावुक स्वर में वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तीकरण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि देहरादून में हाल ही में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का शुभारंभ किया गया है और सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में ऐसे केंद्र सभी जिलों में स्थापित किए जाएं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांग शादी अनुदान और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का सॉफ्टवेयर लॉन्च करते हुए समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही पेंशन की पाँचवीं किस्त का ऑनलाइन भुगतान भी किया। उन्होंने कहा कि नीतियां और योजनाएँ तभी सार्थक होती हैं जब उनका लाभ बिना भेदभाव और पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पंक्ति तक पहुँचता है।राज्य में इस समय 96 हजार से अधिक दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है। इनमें 18 वर्ष से अधिक आयु के 86 हजार दिव्यांगों को प्रतिमाह 1500 रुपये तथा 18 वर्ष से कम आयु के आठ हजार से अधिक दिव्यांगों को देखभाल और भरण-पोषण के लिए 700 रुपये की सहायता दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रें में कृषि कार्य के दौरान दिव्यांग हुए लोगों को तीलू रौतेली पेंशन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1200 रुपये और चार फीट से कम लंबाई वाले व्यक्तियों को 1200 रुपये की बौना पेंशन दी जा रही है।मुख्यमंत्री धामी की इन घोषणाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड सरकार न केवल वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के जीवन को गरिमापूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उनकी पहलें यह संदेश देती हैं कि सरकार हर वर्ग के नागरिक के साथ खड़ी है और संवेदनशील शासन का असली अर्थ यही है कि कोई भी व्यक्ति उपेक्षित न रहे।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026

    सहानुभूति की ‘सियासत’ में आत्मघाती षडयंत्र

    January 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    By उत्तराखंड सत्यJanuary 27, 20260

    सनातन की तपस्वी परंपरा का वंदन; त्रिवेणी की रेती पर उमड़ा श्रद्धा और सेवा का…

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026

    गदरपुर का ‘विधायक आवास’ बना सत्ता संघर्ष का केंद्र

    January 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026

    रुद्रपुर की नियति बदल देगा ‘मिनी बाईपास’

    January 24, 2026

    राजनीति के ‘महाबली’ की आँखों में पिता की बेबसी

    January 24, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.