Close Menu
    What's Hot

    बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

    June 7, 2026

    उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

    June 7, 2026

    चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    • आदि कैलाश यात्रियों का त्रिशूल चौक पर भव्य स्वागत
    • फेम इंडिया की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ रैंकिंग में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को में देशभर में टॉप फाइव में मिला स्थान
    • चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात
    • पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026

      20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

      June 7, 2026

      फेम इंडिया की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ रैंकिंग में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को में देशभर में टॉप फाइव में मिला स्थान

      June 7, 2026

      उत्तराखंड की सादगी और संघर्ष को मिला राष्ट्रीय गौरव

      May 31, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » हरक सिंह के बयान से गरमाई सियासत
    उत्तराखंड

    हरक सिंह के बयान से गरमाई सियासत

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यAugust 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    खनन माफियाओं से जुटाई गई तीस करोड़ की एफडी, मेरी भी जांच होः हरक सिंह
    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश की राजनीति के कद्दावर चेहरे, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ताजा बयान ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। रावत ने भाजपा पर सीधा वार करते हुए दावा किया है कि राज्य की खनन नीति के जरिए पार्टी ने अवैध वसूली कर करोड़ों की एफडी बनाई है। हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने संगठन चलाने के लिए बैंक में तीस करोड़ रुपये की एफडी बनाई, जिसमें उन्होंने भी वन मंत्री रहते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया था। उन्होंने खुद खुलासा किया कि यह धनराशि खनन कारोबारियों से जुटाई गई थी। उनका कहना है कि जब वे वन मंत्री थे, उस दौरान उन्होंने रामनगर और हल्द्वानी में खनन से जुड़े ठेकेदारों से दस-दस लाख रुपये के चेक लाने को कहा था। रावत ने स्वीकार किया कि इस प्रकरण में उनका भी दोष है और वह इसके लिए अपनी जांच की मांग खुद कर रहे हैं। रावत ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि ईडी इस एफडी की जांच ईमानदारी से करे तो पूरा सच सामने आ जाएगा और भाजपा के कई बड़े नेता जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उनका दावा है कि खनन माफियाओं से तीस करोड़ की वसूली कर पार्टी ने अपनी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत किया है, जबकि प्रदेश को अवैज्ञानिक खनन के दुष्परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार खनन में पारदर्शिता और डंका पीटने की बात करती है, मगर वास्तविकता यह है कि अवैज्ञानिक खनन से नदियों का स्वरूप बिगड़ रहा है और आपदाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि वह खनन के िखलाफ नहीं हैं, लेकिन तकनीकी रूप से नदियों से रेत-बजरी हटाने का काम होना चाहिए ताकि नदियों की गहराई बनी रहे और आसपास की बस्तियों पर खतरा न मंडराए। हरक सिंह रावत के इस बड़े बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। भाजपा पर अवैध खनन के आरोप पहले भी लगते रहे हैं, लेकिन इस बार आरोप किसी विरोधी दल के नेता के बजाय ऐसे व्यक्ति की ओर से आए हैं, जो कभी खुद सत्ता में रहते हुए खनन विभाग की कमान संभाल चुके हैं। यही वजह है कि रावत की स्वीकारोक्ति और चुनौती को लेकर सियासी तापमान और भी बढ़ गया है। भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने कहा कि यदि किसी को लगता है कि वित्तीय अनियमितता हुई है तो उसे मीडिया में बयानबाजी करने के बजाय जांच एजेंसियों और अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए। उनका कहना है कि इस तरह के आरोप केवल राजनीतिक जमीन तलाशने और खोई हुई लोकप्रियता वापस पाने की कोशिश भर हैं। फिलहाल, हरक सिंह रावत के इस बयान ने सत्ता और विपक्ष दोनों को असहज कर दिया है। खनन माफियाओं और राजनीतिक गठजोड़ की पुरानी कहानियों को ताजा करते हुए यह मुद्दा अब बड़े सियासी विवाद का रूप ले चुका है। प्रदेश की जनता के बीच भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या वास्तव में खनन माफियाओं के सहारे राजनीतिक दल अपनी आर्थिक ताकत खड़ी कर रहे हैं। हरक सिंह रावत के इस दावे ने न सिर्फ भाजपा की मुश्किलें बढ़ाई हैं, बल्कि उत्तराखंड की राजनीति में खनन को एक बार फिर से चुनावी बहस का मुख्य मुद्दा बना दिया है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

    June 7, 2026

    चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

    June 7, 2026

    20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    देश

    बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

    By उत्तराखंड सत्यJune 7, 20260

    नई दिल्ली/जम्मू। आस्था के सबसे बड़े प्रतीकों में शामिल श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और…

    उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

    June 7, 2026

    चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

    June 7, 2026

    20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

    June 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

    June 7, 2026

    उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

    June 7, 2026

    चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

    June 7, 2026

    20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

    June 7, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

    June 7, 2026

    उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

    June 7, 2026

    चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

    June 7, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.