Close Menu
    What's Hot

    बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

    June 7, 2026

    उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

    June 7, 2026

    चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी
    • उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा
    • चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा
    • 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया
    • आदि कैलाश यात्रियों का त्रिशूल चौक पर भव्य स्वागत
    • फेम इंडिया की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ रैंकिंग में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को में देशभर में टॉप फाइव में मिला स्थान
    • चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात
    • पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

      June 7, 2026

      चार राज्यों में भाजपा के नए सेनापति तैनात

      May 31, 2026

      पंकज जैन बने दिगम्बर जैन धर्म संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

      May 31, 2026

      अभेद्य सुरक्षा चक्र में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, रूद्रपुर से 4 जुलाई को रवाना होगा जत्था

      May 24, 2026

      भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

      May 17, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

      June 7, 2026

      चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

      June 7, 2026

      20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

      June 7, 2026

      फेम इंडिया की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ रैंकिंग में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को में देशभर में टॉप फाइव में मिला स्थान

      June 7, 2026

      उत्तराखंड की सादगी और संघर्ष को मिला राष्ट्रीय गौरव

      May 31, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » संगठन-सत्ता संतुलन से थमी सत्ता परिवर्तन की अटकलें
    उत्तराखंड

    संगठन-सत्ता संतुलन से थमी सत्ता परिवर्तन की अटकलें

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यJuly 5, 2025Updated:July 5, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    सरकार और संगठन में निकट भविष्य में कोई बड़े बदलाव की संभावनाएं टली
    उत्तराखण्ड सत्य,देहरादून

    उत्तराखंड की राजनीति में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का महत्व हमेशा से अहम रहा है। ऐसे में भाजपा हाईकमान द्वारा महेंद्र भट्ट को एक बार फिर उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाना न केवल संगठनात्मक विश्वास की पुष्टि है, बल्कि यह राज्य की राजनीतिक समीकरणों को भी साधने का एक सुविचारित निर्णय माना जा रहा है। महेंद्र भट्ट की दोबारा ताजपोशी ने उस राजनीतिक अस्थिरता की आशंका पर भी विराम लगा दिया है, जो हालिया दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार की देरी और नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को लेकर गर्म थी। उत्तराखंड की राजनीति में अक्सर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के चयन में क्षेत्रीय (गढ़वाल-कुमाऊं) और जातीय (ब्राह्मण-ठाकुर) संतुलन का ध्यान रखा जाता रहा है। वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से ठाकुर जाति से हैं, जबकि महेंद्र भट्ट गढ़वाल क्षेत्र से ब्राह्मण हैं। यह संतुलन भाजपा के पारंपरिक फार्मूले को प्रतिबिंबित करता है, जिसे पार्टी वर्षों से निभाती आ रही है। भाजपा के इस निर्णय से यह स्पष्ट संकेत गया है कि पार्टी नेतृत्व न केवल प्रदेश संगठन से संतुष्ट है, बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को भी मजबूती देना चाहता है। राजनैतिक विश्लेषकों की मानें तो महेंद्र भट्ट की दोबारा नियुक्ति इस बात का प्रतीक है कि हाईकमान किसी भी बड़े संगठनात्मक फेरबदल के मूड में नहीं है और वर्तमान नेतृत्व पर विश्वास बनाए हुए है। हालांकि राज्य में मंत्रिमंडल में रिक्त पदों और मुख्यमंत्री के पास अधिकाधिक विभागों के केंद्रित रहने को लेकर काफी समय से अटकलें थीं कि कहीं नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी तो नहीं चल रही है। लेकिन अब भाजपा के इस फैसले के बाद यह लगभग तय हो गया है कि सरकार और संगठन में निकट भविष्य में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो भाजपा आमतौर पर चुनावी साल के एक डेढ़ वर्ष पूर्व सत्ता विरोधी लहर को थामने के लिए नेतृत्व परिवर्तन का सहारा लेती रही है। हालांकि, फिलहाल के समीकरणों को देखकर कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री धामी की कुर्सी सुरक्षित है। यदि भविष्य में बदलाव की कोई संभावना बनती भी है, तो वह समीकरण एक बार फिर कुमाऊं क्षेत्र के ठाकुर चेहरे के पक्ष में ही जाएगा, क्योंकि वर्तमान फार्मूले को संतुलित रखने की परंपरा भाजपा में गहराई से रची-बसी है। महेंद्र भट्ट के दोबारा अध्यक्ष बनने पर भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि जिस तरह की चुनाव प्रणाली भाजपा अपनाती है, वैसी किसी अन्य दल में देखने को नहीं मिलती। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भट्ट की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार हुआ है और सभी चुनावों में भाजपा को जीत हासिल हुई है। महेंद्र भट्ट का एक सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का लंबा और प्रेरणादायक राजनीतिक सफर, भाजपा की सांगठनिक मजबूती और जमीनी पकड़ को रेखांकित करता है। उनके दोबारा अध्यक्ष बनने से यह स्पष्ट है कि भाजपा न केवल जमीनी कार्यकर्ताओं पर भरोसा करती है, बल्कि राज्य में स्थिर और संतुलित नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध भी है। राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो महेंद्र भट्ट की वापसी एक रणनीतिक कदम है, जो न केवल संगठन के भीतर एकता और स्थिरता लाएगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव की राह भी अधिक सधे और संतुलित तरीके से तय करेगा।

    पंचायत चुनाव के बाद होगा महेंद्र भट्ट की टीम का ऐलान
    देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दोबारा कमान संभालते ही महेंद्र भट्ट ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। एक ओर जहां पार्टी कार्यालय पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं दूसरी ओर भट्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल उनका सारा ध्यान आगामी पंचायत चुनावों पर केंद्रित है। देहरादून स्थित बलबीर रोड पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पंचायत चुनाव को लेकर बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनका पहला उद्देश्य पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देना है। उन्होंने दो टूक कहा कि, ष्नए अध्यक्ष के रूप में सबसे बड़ी चुनौती पंचायत चुनाव है और पार्टी हर स्थिति में जनता के बीच पहुंचकर जीत दर्ज करने के लिए प्रतिबद्ध है। महेंद्र भट्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वह फिलहाल प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार नहीं कर रहे हैं। हालांकि पार्टी के अंदर और बाहर इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि प्रदेश अध्यक्ष अपनी नई टीम में किन चेहरों को जगह देंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का प्रदेश अध्यक्ष से लगातार संपर्क और मुलाकातों का दौर इस उम्मीद में जारी है कि वे भविष्य की कार्यकारिणी में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकें। भाजपा संगठनात्मक ढांचे की बात करें तो प्रदेश कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष के साथ 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय सचिव सहित विभिन्न मोर्चोंकृमहिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चाकृके अध्यक्षों की नियुक्तियाँ की जाती हैं। महत्वपूर्ण यह भी है कि कार्यकारिणी में ष्महामंत्री (संगठन) का पद होता है, जिसकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में नहीं होती है। यह पद सीधे आरएसएस (संघ) की ओर से तय किया जाता है। इस बार चर्चाएं हैं कि भाजपा के 30 प्रतिशत महिला आरक्षण के संकल्प को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में भी महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दी जा सकती है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि तीन महामंत्रियों में से एक पद महिला को दिया जा सकता है। इससे प्रदेश संगठन में महिला भागीदारी का स्पष्ट संदेश जाएगा और पार्टी के सामाजिक संतुलन की नीति को मजबूती मिलेगी। फिलहाल भाजपा का पूरा ध्यान पंचायत चुनावों पर है, जो प्रदेश में जमीनी पकड़ को मजबूत करने का अवसर साबित हो सकते हैं। महेंद्र भट्ट का नेतृत्व और उनकी चुनावी रणनीति इस दिशा में कितनी सफल होती है, यह आने वाले समय में तय होगा। लेकिन इतना स्पष्ट है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व इस बार संगठन और चुनाव दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने की तैयारी में है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

    June 7, 2026

    चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

    June 7, 2026

    20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    देश

    बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

    By उत्तराखंड सत्यJune 7, 20260

    नई दिल्ली/जम्मू। आस्था के सबसे बड़े प्रतीकों में शामिल श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और…

    उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

    June 7, 2026

    चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

    June 7, 2026

    20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

    June 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

    June 7, 2026

    उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

    June 7, 2026

    चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

    June 7, 2026

    20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने पदभार ग्रहण किया

    June 7, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में अभेद्य कवच,यात्रा से पहले धरती से आसमान तक निगरानी

    June 7, 2026

    उत्तराखंड में ‘अग्निवीर’ पर सियासी अग्निपरीक्षा

    June 7, 2026

    चुनावी साल में धामी ने खोला दायित्वों का पिटारा

    June 7, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.