Close Menu
    What's Hot

    स्व. शांति मिश्रा की पुण्यतिथि पर नीलकंठ धाम में उमड़े लोग

    April 7, 2026

    नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम

    April 4, 2026

    पंचायतों के सशक्तिकरण को करोड़ों की संजीवनी

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्व. शांति मिश्रा की पुण्यतिथि पर नीलकंठ धाम में उमड़े लोग
    • नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम
    • पंचायतों के सशक्तिकरण को करोड़ों की संजीवनी
    • देवभूमि में जनसंख्या कानून की सुगबुगाहट
    • ठुकराल के लिए अपनों को साधना ही सबसे बड़ी चुनौती
    • बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस
    • धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त
    • धामी कैबिनेट के नए सारथियों का सियासी सफ़र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      पंचायतों के सशक्तिकरण को करोड़ों की संजीवनी

      April 4, 2026

      देवभूमि में जनसंख्या कानून की सुगबुगाहट

      April 4, 2026

      ठुकराल के लिए अपनों को साधना ही सबसे बड़ी चुनौती

      April 4, 2026

      बदरीनाथ-केदार धाम में गैर-सनातनी प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

      March 22, 2026

      धामी मंत्रिमंडल विस्तारः सियासी अस्थिरता की परंपरा ध्वस्त

      March 22, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » स्व. शांति मिश्रा की पुण्यतिथि पर नीलकंठ धाम में उमड़े लोग
    उत्तर प्रदेश

    स्व. शांति मिश्रा की पुण्यतिथि पर नीलकंठ धाम में उमड़े लोग

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यApril 7, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    श्रद्धांजलि और सेवा का संगमरू, स्वास्थ्य शिविर से महकी मानवता

    धवर्रा/नौगांव (सतना)। सेवा, त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति स्व. श्रीमती शांति मिश्रा की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर नीलकंठ धाम, धवर्रा में श्रद्धा और जनसेवा का एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में न केवल दिवंगत पुण्यात्मा को पुष्पांजलि अर्पित की गई, बल्कि श्नर सेवा ही नारायण सेवाश् के संकल्प को चरितार्थ करते हुए सैकड़ों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी गई। इस विशेष अवसर पर आयोजित 49वें विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों पर कार्य किया गया, जिससे क्षेत्र के गरीब और असहाय परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

    श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने कहा कि माँ शांति मिश्रा का संपूर्ण जीवन संस्कारों की एक जीवित मिसाल रहा है, जिनकी प्रेरणा से आज समाज का अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। इसी कड़ी में न्यास की गतिविधियों और सेवा कार्यों पर आधारित वार्षिक पत्रिका ‘नवम पुष्प’ का विमोचन डॉ. भरत पाठक, पूर्व विधायक पी.एल. तंतुवाय और वृजकिशोर गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। डॉ. भरत पाठक ने न्यास के कार्यों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने चित्रकूट के वरिष्ठ समाजसेवी पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन और भीमकुंड के परम पूज्य शंकर्षणाचार्य जी महाराज को भी दो मिनट का मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    जनसेवा के विस्तृत विवरण को साझा करते हुए श्रीराम रिछारिया ने बताया कि इस बार के शिविर में तकनीक और चिकित्सा का अनूठा समन्वय देखने को मिला। सद्गुरु सेवा संघ, चित्रकूट के कुशल चिकित्सकों ने 372 लोगों के नेत्रों की गहन जाँच की, जिनमें से मोतियाबिंद से ग्रसित 42 मरीजों को तत्काल ऑपरेशन हेतु बस द्वारा चित्रकूट रवाना किया गया। वहीं श्रवण बाधित लोगों के लिए भी शिविर वरदान साबित हुआ, जहाँ 124 लोगों के कान की जाँच के पश्चात 25 जरूरतमंदों को आधुनिक हियरिंग मशीनें प्रदान की गईं, ताकि वे पुनः समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। इसके साथ ही श्चलता-फिरता अस्पतालश् के माध्यम से कुल 308 मरीजों की बीपी और शुगर जैसी 23 अलग-अलग प्रकार की पैथोलॉजिकल जाँचें कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

    न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने अपनी माँ की स्मृतियों को नमन करते हुए घोषणा की कि आगामी 2 अगस्त 2026 से माँ शांति मिश्रा का जन्मशती वर्ष प्रारंभ होने जा रहा है। इसे सेवा न्यास द्वारा पूरे वर्ष विशेष सेवा प्रकल्पों और विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त 1927 को जन्मी श्रीमती शांति मिश्रा ने अपना संपूर्ण जीवन परिवार और समाज के कल्याण में समर्पित कर दिया था और वर्ष 2017 में उनके अवसान के बाद भी न्यास उनके पदचिह्नों पर चलने का प्रयास कर रहा है।

    इस भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों जैसे प्रयागराज, प्रतापगढ़, महोबा, झांसी, सागर, पन्ना और टीकमगढ़ से भारी संख्या में समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। नीतेश पाण्डेय, विजय मिश्रा, बबलू बुधोलिया, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने खेल परिसर पहुँचकर पं. गणेश प्रसाद मिश्र की प्रेरणा मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके लोक-कल्याणकारी विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    ‘चलता-फिरता अस्पताल’ पहुँचा सिद्धार्थ नगर,123 मरीजों को मिला लाभ

    February 21, 2026

    वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राकेश मिश्र ने नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

    February 10, 2026

    संगम तट पर गूंजा सेवा का संकल्प, दंडी स्वामियों के पूजन संग पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने बांटे कंबल और वस्त्र

    January 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    स्व. शांति मिश्रा की पुण्यतिथि पर नीलकंठ धाम में उमड़े लोग

    By उत्तराखंड सत्यApril 7, 20260

    श्रद्धांजलि और सेवा का संगमरू, स्वास्थ्य शिविर से महकी मानवता धवर्रा/नौगांव (सतना)। सेवा, त्याग और…

    नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम

    April 4, 2026

    पंचायतों के सशक्तिकरण को करोड़ों की संजीवनी

    April 4, 2026

    देवभूमि में जनसंख्या कानून की सुगबुगाहट

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    स्व. शांति मिश्रा की पुण्यतिथि पर नीलकंठ धाम में उमड़े लोग

    April 7, 2026

    नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम

    April 4, 2026

    पंचायतों के सशक्तिकरण को करोड़ों की संजीवनी

    April 4, 2026

    देवभूमि में जनसंख्या कानून की सुगबुगाहट

    April 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    स्व. शांति मिश्रा की पुण्यतिथि पर नीलकंठ धाम में उमड़े लोग

    April 7, 2026

    नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम

    April 4, 2026

    पंचायतों के सशक्तिकरण को करोड़ों की संजीवनी

    April 4, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.