Close Menu
    What's Hot

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    March 19, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति
    • शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट
    • उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल
    • एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग
    • रूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरू
    • उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप
    • विधायक अरविंद पांडेय के ‘तेवर’ पर भाजपा की हाईप्रोफाइल ‘किलेबंदी’
    • भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    • होम
    • देश

      भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

      March 19, 2026

      नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा परिवार को मिलेगी नई ऊर्जाः डॉ. राकेश मिश्र

      January 21, 2026

      डा. राकेश मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

      January 10, 2026

      प्रयागराज में 12 जनवरी को लगेगा 47वां स्वास्थ्य शिविर

      January 10, 2026

      माघ मेला प्रयागराज : आस्था, सेवा और सनातन परंपरा का विराट संगम

      January 3, 2026
    • उत्तराखंड

      उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

      March 14, 2026

      उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

      March 2, 2026

      भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

      March 2, 2026

      गैरसैंण की सर्द हवाओं के बीच गरमाएगा बजट सत्र

      February 21, 2026

      आपके घर का ‘एक्स-रे’ करेगा गृह मंत्रालय

      February 21, 2026
    • मेरा शहर
      • हल्द्वानी
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • ऋषिकेश
      • अल्मोड़ा
      • चंपावत
      • चमोली
      • नैनीताल
      • रामनगर
      • किच्छा
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • श्रीनगर
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
    • श्रेणियाँ
      • क्राइम
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म-कर्म
      • लेख
    • वीडियो गैलरी
    • ई-पेपर
    • विज्ञापन
    • संपर्क
    Uttarakhand Satya News PaperUttarakhand Satya News Paper
    Home » वित्तीय प्रबंधन में धामी सरकार की धमक
    उत्तराखंड

    वित्तीय प्रबंधन में धामी सरकार की धमक

    उत्तराखंड सत्यBy उत्तराखंड सत्यNovember 1, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Email

    अरुणाचल के बाद उत्तराखंड देश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य, संसाधन प्रबंधन और राजकोषीय अनुशासन में बेमिसाल प्रदर्शन
    उत्तराखण्ड सत्य,रूद्रपुर

    उत्तराखंड ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सुदृढ़ नीति, अनुशासित वित्तीय दृष्टिकोण और पारदर्शी शासन के बल पर सीमित संसाधनों वाला यह पहाड़ी प्रदेश भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता का उदाहरण पेश कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने वित्तीय प्रबंधन और राजकोषीय अनुशासन के क्षेत्र में ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने देशभर में उत्तराखंड की धमक बढ़ा दी है। केंद्रीय वित्त मंत्रलय के अंतर्गत स्थापित अरुण जेटली नेशनल इंस्टीटयूट फॉर फाइनेंशियल मैनेजमेंट द्वारा जारी कंपोजिट पब्लिक फाइनेंशियल परफॉर्मेंस इंडेक्स में उत्तराखंड ने विशेष दर्जा प्राप्त राज्यों की श्रेणी में अरुणाचल प्रदेश के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग राज्यों के राजकोषीय अनुशासन, संसाधन प्रबंधन, घाटा नियंत्रण और ऋण प्रबंधन जैसे 23 वित्तीय मानकों पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड ने रिसोर्स मैनेजमेंट इंडेक्स में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसका अर्थ है कि राज्य सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग अत्यंत दक्षता और पारदर्शिता के साथ किया है। इस सूचकांक में हिमाचल प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह कंटींजेंट लायबिलिटी इंडेक्स यानी भविष्य की संभावित देनदारियों के प्रबंधन में भी उत्तराखंड शीर्ष पर रहा, जबकि हिमाचल तीसरे स्थान पर रहा। राज्य ने ऋण प्रबंधन के क्षेत्र में भी सुधार का ठोस उदाहरण पेश किया है। डेब्ट मैनेजमेंट इंडेक्स में उत्तराखंड विशेष श्रेणी के राज्यों में पांचवें स्थान पर रहा, जबकि पड़ोसी हिमाचल प्रदेश इस सूची में सबसे निचले स्थान पर रहा। घाटा प्रबंधन यानी डेफिसिट मैनेजमेंट इंडेक्स में भी उत्तराखंड ने पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया, जो राज्य के संतुलित वित्तीय दृष्टिकोण का संकेतक है। समग्र रूप से देखें तो कंपोजिट परफॉर्मेंस इंडेक्स में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहा है, जो वित्तीय अनुशासन, कुशल संसाधन उपयोग और पारदर्शी आर्थिक नीति का परिणाम है। यह पहली बार नहीं है जब उत्तराखंड के वित्तीय अनुशासन की देशभर में सराहना हुई है। इससे पहले कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) ने भी वित्तीय वर्ष 2013.14 से 2022.23 तक की दस वर्षीय रिपोर्ट में उत्तराखंड को उन 16 राज्यों में शामिल किया था, जो राजस्व सरप्लस स्थिति में हैं। राजस्व सरप्लस यानी राज्य की आय अपने खर्चों से अधिक है कृ जो किसी भी सरकार के सुदृढ़ आर्थिक स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। धामी सरकार के वित्तीय अनुशासन का सीधा असर राज्य के कर राजस्व पर भी देखने को मिला है। रिपोर्ट बताती है कि वित्तीय वर्ष 2020 से राज्य का कर राजस्व 14 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा है। जीएसटी से 14 प्रतिशत, पेट्रोलियम और शराब पर 9 प्रतिशत, स्टांप एवं पंजीकरण शुल्क से 23 प्रतिशत और राज्य उत्पाद शुल्क से 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य के वित्तीय प्रबंधन का यह ग्राफ दर्शाता है कि सरकार ने स्थानीय संसाधनों को सशक्त करने के साथ. साथ कर संग्रह प्रणाली को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा, जिससे पारदर्शिता और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार आया। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तराखंड का यह प्रदर्शन केवल संख्याओं का खेल नहीं, बल्कि एक सुविचारित आर्थिक दृष्टिकोण का परिणाम है। सरकार ने जहां एक ओर ऋण प्रबंधन और घाटा नियंत्रण पर फोकस किया, वहीं दूसरी ओर स्थानीय संसाधनों से राजस्व बढ़ाने और वित्तीय निर्णयों में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी। राज्य के वित्तीय अनुशासन की इस स्थिरता ने न केवल उसकी रैंकिंग में सुधार किया, बल्कि निवेशकों और नीति निर्माताओं के बीच उत्तराखंड की साख को भी मजबूत किया है। एजेएनआईएफएम और कैग दोनों की रिपोर्टों ने यह सिद्ध कर दिया है कि उत्तराखंड आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सधे हुए कदम बढ़ा रहा है। सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य ने वित्तीय अनुशासन का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरक मॉडल बन गया है।

    Related

    Share. WhatsApp Telegram Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    उत्तराखंड सत्य
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026

    उत्तराखंड के विकास का नया रोडमैप

    March 2, 2026

    भूकंप के मुहाने पर उत्तराखण्डः सख्त नियमों से बनेगा ‘सुरक्षित पहाड़’

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss
    देश

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    By उत्तराखंड सत्यMarch 19, 20260

    प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में शीर्ष नेतृत्व ने किया मंथन नई दिल्ली। आगामी विधानसभा…

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    Our Picks

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    March 19, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026

    एआई और वैज्ञानिक विश्लेषण से थमेगी सड़कों पर रफ्तार की जंग

    March 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest Updated on your email

    About Us

    '‘‘उत्तराखंड सत्य’’ की निष्ठाओं का निर्विवाद सफर ‘‘आपके बीच’’

    'उत्तराखंड सत्य' उत्तराखंड समाचारों का डिजिटल माध्यम है।
    अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें।

    मोबाइल नं. : 9837637707, 05944-247707
    ईमेल: uttrakhandsatyardr@gmail.com

    पता :शॉप नं.35, सिटी स्कवायर मॉल काशीपुर बाईपास, रोड रुद्रपुर, जिला- उधम सिंह नगर - उत्तराखंड

    Our Picks

    भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांच राज्यों के लिए बनी महा रणनीति

    March 19, 2026

    शिक्षा की आड़ में ‘कमीशन’ का सिंडिकेट

    March 14, 2026

    उत्तराखण्ड में तेज हुई चुनावी हलचल

    March 14, 2026
    Categories
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देश
    • मनोरंजन
    • मेरा शहर
    • लेख
    • शिक्षा
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 uttarakhandsatya.com, Uttarakhand.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.